Delhi Happiness Utsav: सीएम केजरीवाल का दिखा अनोखा अंदाज, भरे स्टेडियम में बजाया ढोल, देखिए वीडियो

kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैप्पीनेस उत्सव के समापन समारोह में ढोल बजाते नजर आए। सीएम केजरीवाल का जोश देखने लायक था। वहां हजारों की संख्या में बैठे लोगों ने भी सीएम के साथ ढोल बजाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। वहीं, हैप्पीनेस उत्सव के समापन समारोह में पंजाब से पहुंचे शिक्षक भी शामिल हुए।

पंजाब से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल पहले 28 जुलाई को दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करने पहुंचा और 29 जुलाई को त्यागराज स्टेडियम में हैप्पीनेस उत्सव में भाग लिया। एससीईआरटी निदेशक के नेतृत्व में पंजाब के 170 सरकारी स्कूली शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया।

वहीं, उनके स्कूल दौरे के बाद, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनसे बातचीत की और उन्हें पंजाब में शिक्षा के लिए क्रांति लाने हेतु प्रेरित किया। सिसोदिया ने कहा कि यूके, यूएसए, जापान और फिनलैंड जैसे कई देश हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में प्रेरणा के रूप में देखा जाता है। वे सभी अपनी मजबूत शिक्षा प्रणाली के कारण आज विकसित और बड़े हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ