वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ जारी विपक्षी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट में अब एक और बड़ नाम जुड़ने वाला है. एसआईआर के खिलाफ 23 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर भी शामिल होंगे. इसका ऐलान उन्होंने खुद अपने एक्स अकाउंट एक पोस्ट शेयर कर दी. इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और अभिनेता प्रकाश राज समेत कई बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर ध्रुव राठी ने किया X पोस्ट, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने बताया- ‘लीडर्स’
‘हर गली में जंतर-मंतर’ का नारा
पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन ने 23 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है. इसके तहत लोगों से अपने-अपने इलाकों में सड़कों पर उतरने की अपील की गई है. पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन ने प्रदर्शन के लिए ‘हर हाथ में तिरंगा, हर गली में जंतर-मंतर’ का नारा दिया है. गठबंधन की मांग है कि एसआईआर की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.
परकला प्रभाकर ने एक्स पर शेयर किया पोस्टर
वहीं, पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन के इस आंदोलन में शामिल होने की जानकारी देते हुए परकला प्रभाकर ने एक्स पर लिखा, ‘हर गली में जंतर-मंतर! शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2026, लोकतंत्र की बहाली के लिए जन-मार्च. आइए, इस चुनौती का सामना करें.’ परकला प्रभाकर अपनी पोस्ट के साथ जो फोटो शेयर की उसमें प्रशांत भूषण, राकेश टिकैत, नेहा बोरा और लेखक तुषार गांधी की तस्वीरें भी हैं जिससे प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. गठबंधन ने विपक्षी INDIA ब्लॉक के दलों से भी आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: ‘अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा…’, CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब, कांग्रेस को भी घेरा
आपको बता दें कि परकला प्रभाकर इससे पहले भी SIR के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा ले चुके हैं. 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित एक विरोध कार्यक्रम में उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी और एक्टर प्रकाश राज के साथ मंच साझा किया था. गौरतलब है कि अर्थशास्त्री और लेखक प्रभाकर इससे पहले भी केंद्र की BJP सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. उन्होंने नोटबंदी, बेरोजगारी और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी थी.
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 hr agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
3 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
4 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
7 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
7 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
8 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
10 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
10 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines