हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NDA सरकार बनी तो नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री..., Pappu Yadav का बड़ा बयान

Pappu Yadav Purnia Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में पप्पू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्णिया से जीत हासिल की है। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

विज्ञापन

Pappu Yadav on PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के दो दिन बाद भी कुछ उम्मीदवार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की आस लगाए बैठे हैं। इस लिस्ट में एक नाम पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का भी शामिल है। हाल ही में नतीजों पर बयान देते हुए पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की तुलना महात्मा गांधी से कर दी है।

बिहार की हॉट सीटों में से एक पूर्णिया लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने वाले पप्पू यादव का कहना है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू हमेशा महात्मा गांधी के विचार पर चले हैं, ये सामाजिक न्याय की बात करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि नीतीश जी पर देश को गर्व होगा। नीतीश और चंद्रबाबू नायडू जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे।

पप्पू यादव को अभी भी उम्मीद है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू इंडिया गठबंधन को समर्थन दे सकते हैं। जिससे केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। पप्पू यादव का कहना है कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी। हालांकि अगर एनडीए की सरकार बन गई तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बिल्कुल नहीं बनेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि पप्पू यादव ने पूर्णिया से इंडिया गठबंधन के खिलाफ ही चुनाव लड़ा था। इंडिया गठबंधन से टिकट की आस में उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। मगर इसके बावजूद आरजेडी ने पप्पू यादव की बजाए बीमा भारती को प्रत्याशी घोषित कर दिया। लिहाजा पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय नामांकन किया और उन्होंने बीमा भारती को 540436 वोटों से हरा दिया। अब पप्पू यादव फिर से इंडिया गठबंधन का पक्ष लेते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि पप्पू यादव की उम्मीदों पर पहले से पानी फिर चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया है। बीती शाम एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को हरी झंडी दिखा दी है। इसी के साथ 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी एनडीए को समर्थन दे दिया है। नरेंद्र मोदी जल्द ही तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola