हाथ में डंडा… माथे पर प्लास्टर, पप्पू यादव ने बनाया ये कैसा रूप? संसद के बाहर बोले- 'भैया, बड़ी मार है'

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सांसद पप्पू यादव हाथ में लाठी और माथे पर पट्टी बांधकर अनोखे अंदाज में संसद पहुंचे.

Pappu Yadav On CJP Protest

संसद के मानसून सत्र के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का एक अलग ही रूप देखने को मिला. वह माथे पर पट्टी लगाए और हाथ में डंडा लेकर संसद परिसर पहुंचे. प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के खिलाफ उन्होंने यह रूप धारण किया था. मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों पर भारी अत्याचार हो रहा है और उनकी आवाज दबाई जा रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘भैया, बड़ी मार है’ और गोलियों-डंडों के दम पर विरोध को कुचला जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ‘मिथिला पाग’ पहनाए जाने पर भी अपनी नाराजगी जताई.

विज्ञापन

एंटी पेपर लीक बिल पर बहस की तैयारी

NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर संसद में पिछले एक हफ्ते से गतिरोध जारी था. इस बीच लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा होने के पूरे आसार हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य परीक्षाओं में होने वाली धांधली और पेपर लीक पर पूरी तरह लगाम लगाना है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता इस बिल पर बहस के लिए राजी हुए हैं. सरकार का दावा है कि 2024 के कानून को और मजबूत बनाकर यह नया संशोधन विधेयक नकल माफियाओं के खिलाफ सबसे सख्त कदम साबित होगा.

विज्ञापन

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

सोमवार को भी सरकार इस बिल पर चर्चा कराना चाहती थी, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. विपक्षी सांसद सरकार से इस मामले पर जवाब की मांग कर रहे थे, जिसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गतिरोध दूर करने के लिए दोनों पक्षों को समय दिया और याद दिलाया कि बिल पर चर्चा के लिए छह घंटे तय हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लोकसभा सिर्फ नारे लगाने के लिए नहीं बनी है, बल्कि इसका असली काम जनता से जुड़े विधेयकों पर चर्चा करना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ