GST notice to pankaja munde: लंबे समय से भाजपा से साइडलाइन चल रही पंकजा मुंडे को नया झटका लगा है। उनकी बीड जिले में स्थित वैद्यनाथ शुगर फैक्ट्री को 19 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है। नोटिस के अलावा संपत्ति कुर्की को लेकर भी लिखा गया है। वहीं, पूर्व मंत्री रहीं पंकजा ने किसी भी प्रकार की अनियमितता से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि पहले ही उनकी फैक्ट्री कंगाली की हालत से गुजर रही है। साथ में उन्होंने केंद्र पर भी परोक्ष रूप से कटाक्ष किया है।
उन्होंने कहा कि शुगर मिल ने सहकारी विभाग से आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया था। लेकिन आसपास की तमाम फैक्ट्रियों को तो मदद मिल गई। लेकिन उनकी मिल को इससे बाहर रखा गया। मुंडे ने कहा कि जो आंकड़े नोटिस में दिए गए हैं। वह ठीक नहीं हैं। वे अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। ये प्रक्रिया कुछ ही समय पहले शुरू हुई है। उनकी फैक्ट्री लगातार सूखे के कारण पहले ही डूबने की कगार पर है। इस संपत्ति को बैंक के पास गिरवी रखा गया है।
यह भी पढ़ें-कनाडा संसद की शर्मनाक हरकत पर अब यहूदियों के निशाने पर जस्टिन ट्रूडो, वायरल हुए video मीम
मेरी ही फैक्ट्री को नहीं मिली मदद
मदद के लिए लगभग 8 से 9 फैक्ट्रियों ने केंद्र सरकार के समक्ष आवेदन किया था। लेकिन सिर्फ उनकी फैक्ट्री को ही मदद नहीं मिली। अगर उनकी मदद की गई होती तो आज ये स्थिति नहीं आती। आपको बता दें कि पंकजा पूर्व दिग्गज गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।
जिनको देवेंद्र फड़णवीस के डिप्टी सीएम बनने के बाद से ही पार्टी के भीतर साइडलाइन किया गया है। इतना ही नहीं, वे 2019 में विधानसभा चुनाव में मुंह की खा चुकी हैं। जिसके बाद से लाइमटाइम से गायब हैं। वहीं, मामले को लेकर अब सुप्रिया सुले ने बीजेपी के खिलाफ निशाना साधा है।
देख लो, अपने लोगों से भाजपा का व्यवहार-सुले
सुले ने इसको लेकर ट्वीट किया है। सुले ने कहा कि भाजपा कैसे अपने पुराने वफादारों के साथ व्यवहार करती है। यह इसकी बानगी है। सभी भाजपाइयों के कारखानों को मदद मिल गई। लेकिन मुंडे की फैक्ट्री को इससे बाहर रखा गया। उनकी फैक्ट्री को कोई राहत नहीं दी जा रही। गारंटी नहीं होने से उनको नया लोन भी नहीं मिलेगा। सुले ने कहा कि एमवीए की सरकार ने मुंडे की मदद की थी।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
8 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
9 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines