Panchkula Jaguar fighter aircraft Crash Cause : हरियाणा के पंचकूला में इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट जगुआर क्रैश हो गया। फाइटर एयरक्राफ्ट ने ट्रेनिंग के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस हादसे में पायलट ने पैराशूट से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। अब सवाल उठ रहा है कि जगुआर लड़ाकू विमान हादसे की वजह क्या है? साथ ही यह भी जानेंगे कि जगुआर की क्या खासियत है?
जगुआर एक कम ऊंचाई पर उड़ने वाला सुपरसॉनिक फाइटर जेट है। यह विमान आवाज की गति से भी तेज रफ्तार से उड़ान भरता है और यह हल्का फाइटर जेट है। जगुआर फाइटर जेट का मुख्य लक्ष्य दुश्मनों पर हमला करना, हल्की बमबारी और बम गिराना है। जगुआर ने कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाते हुए पाकिस्तान के छक्के उड़ाए थे।
स्वदेशी विमान है जगुआर
जगुआर फाइटर जेट की सबसे खास बात यह है कि यह स्वदेशी है और इसे अपने देश में तैयार किया गया है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने जगुआर लड़ाकू विमानों को बनाया है, जिसे सीमावर्ती इलाकों में अटैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना इस विमान का इस्तेमाल करती है।
जमीन-हवा दोनों से मार करता है लड़ाकू विमान
जगुआर जमीन और हवा दोनों से मार करता है। यह विमान रात में भी काम कर सकता है, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रारेड सिस्टम और रडार लगे रहते हैं। इस फाइटर जेट की रेंज 800 किलोमीटर से ज्यादा है और यह 1.5 मैक की स्पीड से आसमान में उड़ सकता है। इस विमान में दो इंजन लगे हैं और यह एक स्थान से दूसरे स्थान तक भारी बम और मिसाइलों को ले जा सकता है। सीमा और जहानों पर हवाई हमले के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है और वायुसेना के जवान इस विमान से ट्रेनिंग लेते हैं।
यह भी पढ़ें : पंचकूला के पास वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, अंबाला एयरबेस से भरी थी उड़ान, सामने आया Video
जानें जगुआर की कितनी है लंबाई और ऊंचाई
जगुआर लड़ाकू विमान 55.22 फीट लंबा और 28.51 फीट चौड़ा है। उसकी ऊंचाई 16.04 फीट है। अगर वजन की बात करें तो यह विमान 7700 किलोग्राम का है। जगुआर 1700 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भर सकता है। हथियार क्षमता में 30 एमएम के दो एडीईएन या डीईएफए गोले शामिल हैं।
विमान हादसे की वजह आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने बताया कि भारतीय वायुसेना के एक जगुआर विमान में शुक्रवार को एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अचानक से खराबी आ गई। सिस्टम में खराबी आने की वजह से पंचकूला के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे से पहले पायलट ने विमान को आवासीय इलाकों से दूर ले गया। दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
CJP 10 अक्टूबर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
36 mins agoLIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
3 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
3 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
11 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
12 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
13 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
13 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines