हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ओडिशा से सिंगापुर जा रहा था पनामा के झंडे वाला जहाज, बंगाल की खाड़ी में डूबा; 24 क्रू मेंबर्स थे सवार

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से सिंगापुर जा रहा पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज समुद्र में डूब गया. जहाज पर 24 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें ज्यादातर चीनी नागरिक बताए जा रहे हैं. नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीमें संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं.

विज्ञापन
ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से सिंगापुर जा रहा पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज समुद्र में डूबा. File Photo

ओडिशा तट से लौह अयस्क का भारी माल लोड करके सिंगापुर के लिए रवाना हुआ पनामा के झंडे वाला विशाल मालवाहक जहाज शनिवार को समुद्र में डूब गया. यह जहाज शुक्रवार को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से रवाना हुआ था और ओडिशा तट से लगभग 240 समुद्री मील दूर डूब गया . हादसे के समय जहाज पर 24 क्रू मेंबर्स मौजूद थे. शिप ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ‘मरीनट्रैफिक’ के अनुसार, इस जहाज का नाम ‘एमवी ओशन-विनर’ है. जहाज डूबने की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना हरकत में आ गए हैं.

दोनों बलों ने मिलकर तत्काल एक बड़ा संयुक्त बचाव अभियान शुरू कर दिया है. एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जहाज पर सवार क्रू मेंबर्स में से ज्यादातर लोग चीनी नागरिक थे. अधिकारी ने कहा कि अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

सोमालिया के तट पर समुद्री लुटेरों ने हाईजैक किया जहाज, 6 भारतीय सहित 10 क्रू मेंबर सवार

विज्ञापन

आसपास के अन्य जहाजों को किया गया अलर्ट

हादसे के बाद उस समुद्री क्षेत्र और आसपास के रास्तों से गुजरने वाले अन्य जहाजों को भी तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रशासन ने उनसे अपील की है कि वे अलर्ट रहें और बचाव कार्य में हर संभव मदद करें. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लापता क्रू मेंबर्स को तलाशने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है.

22 भारतीय क्रू वाले 2 जहाजों को समुद्री लुटेरों ने किया था किडनैप

यमन और सोमालिया के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री जलक्षेत्र में हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों ने दो जहाजों को अगवा कर लिया था. दोनों जहाजों पर कुल मिलाकर 22 भारतीय सवार थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि दोनों जहाजों पर मौजूद भारतीय नाविक फिलहाल सुरक्षित हैं और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है. भारतीय प्रशासन ‘e-Navik’ ऑनलाइन पोर्टल और संबंधित एजेंसियों के जरिए पल-पल की जानकारी ले रहा है ताकि सभी भारतीय नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा सके.

विज्ञापन

भारत से सिंगापुर तक क्रूज शिप ट्रिप में कितना खर्च आएगा? जानिए टिकट की कीमत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola