भारत से सिंगापुर तक क्रूज शिप ट्रिप में कितना खर्च आएगा? जानिए टिकट की कीमत

Mumbai To Singapore Cruise Ship Ticket: भारत से सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं और क्रूज शिप की यात्रा करना चाहते हैं तो यहां जानिए टिकट की कीमत क्या होगी और कितने दिन में पूरी होगी यह ट्रिप.

Mumbai To Singapore Cruise trip
1 / 7
Mumbai To Singapore Cruise trip

India To Singapore Cruise: सभी ने अपनी जिंदगी में एक ना एक बार जहाज की यात्रा का सपना जरूर देखा होता है. कहो ना प्यार है और दिल धड़कने जैसी कितनी ही फिल्में हैं जिनमें क्रूज शिप देखकर मन करने लगता है कि हम भी एक दिन क्रूज पर बैठकर दुनिया घूमें. ऐसे में आपका यह सपना सच हो सकता है. मुंबई से सिंगापुर जाने वाले क्रूज शिप में बैठकर आप भी रोमांचक सफर पर निकल सकते हैं. यहां जानिए मुंबई से सिंगापुर क्रूज शिप (Mumbai To Singapore Cruise ship) में बैठकर जाने में कितने दिन लग सकते हैं, टिकट की क्या कीमत होगी और बीच में आप किन-किन देशों की सैर कर सकते हैं.

विज्ञापन

कितने दिन में पूरा होगा सफर

कितने दिन में पूरा होगा सफर 2 / 7

मुंबई से सिंगापुर तक के क्रूज शिप का सफर आमतौर पर 15 से 20 दिनों के बीच पूरा हो सकता है. इतने दिनों में आप कई देशों में उतरते हुए इस सफर को पूरा करते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

क्रूज शिप के टिकट की क्या कीमत होगी

क्रूज शिप के टिकट की क्या कीमत होगी 3 / 7

मुंबई से सिंगापुर जा रहे क्रूज शिप की कीमत आमतौर पर 30 हजार से लेकर एक या डेढ़ लाख तक जा सकती है. कुछ लग्जरी क्रूज ऐसे हैं जो इस लंबी यात्रा पर आपको फर्स्ट क्लास एक्सपीरियंस देते हैं लेकिन इनकी कीमत प्रति व्यक्ति 7-8 लाख भी हो सकती है. वहीं, अगर सिंगापुर फ्लाइट से जाकर तब आप 2-3 घंटों के क्रूज पर निकलते हैं तो कीमत कम हो सकती है. (Image Credits - Pexels)

कहां-कहां रुकते हुए जाता है क्रूज शिप

कहां-कहां रुकते हुए जाता है क्रूज शिप 4 / 7

ज्यादातर क्रूज शिप मुंबई से निकलकर कोचिन, कोंबो, हंबनटोटा, त्रिंकोमाली, फुकेट, लंगकावी, पेनांग, केलांग (कुआलालंपुर) और फिर सिंगापुर जाकर रुकते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

शिप पर कौन-कौनसी सुविधाएं मिलती हैं

शिप पर कौन-कौनसी सुविधाएं मिलती हैं 5 / 7

टिकट के साथ ही शिप पर केबिन रूम मिलता है जिसमें बेड और प्राइवेट बाथरूम होता है. इसके अलावा टिकट में ये सुविधाएं उपलब्ध होती हैं - पोर्ट टैक्स और फीस, सर्विस ग्रैटुइटीस, ज्यादातर ओन बोर्ड एंटरटेनमेंट, WiFi, मेन डाइनिंग रूप में खाना या बुफे, रूम सर्विस, बटलर सर्विस, बेसिक ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, एल्कोहल, कॉफी ड्रिंक्स और स्पेशलिटी फिटनेस क्लास. (Image Credits - Pexels)

बदल सकती है कीमत

बदल सकती है कीमत 6 / 7

क्रूज की अवेलिबिलिटी और ऑफर्स वगैरह के आधार पर टिकट की कीमत (Cruise Ticket Price) कम या ज्यादा हो सकती है. वहीं, लग्जरी क्रूज की कीमत ज्यादा होती है और नॉर्मल क्रूज या कम दूरी की यात्रा तय करने पर क्रूज की टिकट कम कीमत पर मिल जाती है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

क्रूज ट्रिप पर जाने की एज लिमिट

क्रूज ट्रिप पर जाने की एज लिमिट 7 / 7

क्रूज शिप पर अगर अपना कैबिन बुक करना हो तो यात्री की उम्र 18 से 21 वर्ष तक होना जरूरी है. वहीं, माता-पिता के साथ 6 महीने से बड़ा बच्चा ट्रैवल कर सकता है. कुछ क्रूज ऐसे हैं जिनमें 12 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए टिकट नहीं लगती है. (Image Credits - Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन