Pallavi Dempo Net Worth : लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच साउथ गोवा से भाजपा उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने 199 पन्नों के दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया। पल्लवी डेम्पो और उनके पति श्रीनिवास के पास 1,400 करोड़ रुपये की संपत्ति है। साथ ही दुबई और लंदन में अपार्टमेंट एवं लक्जरी कारें भी हैं।
बीजेपी प्रत्याशी पल्लवी की शादी डेम्पो समूह के अध्यक्ष श्रीनिवास डेम्पो से हुई है। फुटबॉल, शिप बिल्डिंग, रियल एस्टेट से लेकर माइनिंग और एजुकेशन तक इस समूह का कारोबार फैला हुआ है। चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के अनुसार, पल्लवी डेम्पो के पास कुल चल संपत्ति 255.4 करोड़ रुपये है, जबकि उनके पति के स्वामित्व वाली संपत्ति का वैल्यू 994.8 करोड़ रुपये है।
यह भी पढे़ं : सिर्फ 20 रुपये में फेक Voter ID और Aadhaar Card, 10वीं पास आरोपी ने यूट्यूब देख किया क्राइम
28.2 करोड़ रुपये की है अचल संपत्ति
पल्लवी डेम्पो के पास 28.2 करोड़ रुपये की अचल प्रॉपर्टी है, जबकि श्रीनिवास के पास 83.2 करोड़ रुपये की अचल प्रॉपर्टी है। डेम्पो दंपति के पास विदेश में भी घर हैं। उनके पास दुबई में 2.5 करोड़ रुपये की कीमत का एक अपार्टमेंट है, जबकि लंदन वाले अपार्टमेंट की कीमत 10 करोड़ रुपये है।
यह भी पढे़ं : जयंत चौधरी की रैली में जमकर चले लात-घूंसे, RLD समर्थकों ने बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा
पल्लवी के पास 5.7 करोड़ रुपये का सोना
अगर पल्लवी डेम्पो के पास मौजूद सोने की बात करें तो उसकी वर्तमान वैल्यू 5.7 करोड़ रुपये है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में उन्होंने 10 करोड़ रुपये का आयकर रिटर्न भरा था। उनके पति ने 11 करोड़ रुपये का रिटर्न दाखिल किया था। 49 साल की पल्लवी डेम्पो ने एमआईटी, पुणे विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
7 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines