सुबह 8 बजते ही पलक्कड़ विधानसभी सीट पर गिनती शुरू हो गई है, जिसके बाद से अब शुरुआती रुझान आने आरंभ हो जाएंगे.
पलक्कड़ विधानसभा सीट के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं, जिसमें भाजपा के शोभा सुरेंद्रन आगे चल रहे हैं.
आज 4 मई 2026 को पलक्कड़ विधानसभी सीट पर सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी. बता दें कि जैसे ही गिनती शुरू होगी, वैसे ही शुरुआती रुझान आने लगेंगे.
Kerala Palakkad Assembly Election Result 2026 Live Updates: केरल की राजनीति में हमेशा से ही पलक्कड़ की अहम भूमिका रही है. पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र में पलक्कड़ शहर और उसके आसपास के इलाके आते हैं. बता दें कि इस सीट पर परंपरागत रूप से कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF और वामपंथी LDF के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. हालांकि, बीते कुछ साल से भाजपा (BJP) भी इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाती है.
साल 2026 में पलक्कड़ विधानसभा सीट पर किसका कब्जा होगा, ये जल्द साफ हो जाएगा. आज 4 मई 2026 को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है, जिसके बाद से ही शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे.
---विज्ञापन---
2026 के उम्मीदवारों की लिस्ट
पलक्कड़ विधानसभा सीट पर इस बार शोभा सुरेंद्रन को BJP ने मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला INC के रमेश पिशारोडी से है. इसके अलावा AAP के उदयन सुकुमारन और BSP के कृष्णनकुट्टी भी मैदान में हैं.
---विज्ञापन---
2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
साल 2021 में INC के शफी परम्बिल ने पलक्कड़ विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के ई. श्रीधरन को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, तीसरे नंबर पर CPM/LDF के सी. पी. प्रमोद थे. बता दें कि शफी परंबिल कुल 54,079 वोट से जीते थे, जबकि ई. श्रीधरन को 50,220 वोट और सी. पी. प्रमोद को 36,433 वोट मिले थे.
---विज्ञापन---
2021 में कुल मतदाता कितने थे?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पलक्कड़ विधानसभा सीट पर साल 2021 में करीब 1,88,789 मतदाता थे, जिसमें पुरुष मतदाता 91,873 और महिला मतदाता 96,910 थे.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---