President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राफेल लड़ाकू विमान में 30 मिनट की उड़ान भरी. इस दौरान उन्होंने अंबाला वायुसेना अड्डे पर स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ तस्वीर खिंचवाई. भारतीय वायुसेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन की सदस्य और देश की पहली और एकमात्र महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह ने इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमान उड़ाया था. ऑपरेशन सिंदूर इस साल मई में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए सटीक हवाई हमले किए गए थे.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सुर्खियों में आया था शिवांगी सिंह का नाम
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली 29 वर्षीय अधिकारी शिवांगी सिंह 2017 में महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच के सदस्य के रूप में वायु सेना में शामिल हुईं. 2020 में राफेल से पहले शिवांगी सिंह ने मिग-21 बाइसन उड़ाया था. हाल ही में तमिलनाडु के तांबरम स्थित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल में भारतीय वायुसेना प्रशिक्षण कमान के एसएएसओ एयर मार्शल तेजबीर सिंह ने क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) बैज प्राप्त करने के लिए शिवांगी सिंह को सम्मानित किया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शिवांगी सिंह का नाम सुर्खियों में आया था. जब पाकिस्तान ने झूठा दावा किया था कि भारत ने राफेल सहित कई लड़ाकू विमान खो दिए हैं और शिवांगी सिंह को उनके विमान से बाहर निकलने के बाद सियालकोट के पास पकड़ने का दावा किया. जिसके बाद सरकार ने तुरंत इस दावे का खंडन किया था और पीआईबी फैक्ट चेक ने वीडियो को निराधार और मनगढ़ंत बताया था.
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक ने अमेरिका से क्या पूछा? ट्रंप ने सीजफायर के दावे पर किया नया खुलासा
इससे पहले 2023 में भरी थी सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला स्थित वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. इसके बाद उन्होंने इस पल को अविस्मरणीय बताया. इस दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी उसी बेस से एक अलग विमान में उड़ान भरी. इस उड़ान के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बन गईं. इससे पहले अप्रैल 2023 में उन्होंने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी. उड़ान के बाद आगंतुक पुस्तिका में लिखे एक नोट में राष्ट्रपति ने कहा कि ‘वह अपनी पहली राफेल उड़ान के लिए अंबाला आकर प्रसन्न हैं. शक्तिशाली राफेल विमान की इस पहली उड़ान ने मुझमें देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व की एक नई भावना जगा दी है. मैं इस उड़ान के सफल आयोजन के लिए भारतीय वायु सेना और अंबाला वायु सेना स्टेशन की पूरी टीम को बधाई देता हूं’.
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान बड़ी घटना, केरल में धंसा हेलिपैड
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
5 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines