दुश्मन देश की नापाक हरकत, LOC पर फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने फायरिंग करके खदेड़े

Pakistani Drones: जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान पर जवानों ने ड्रोन मंडराते देखे तो एक्शन लेते हुए उन पर फायरिंग की गई. गोलीबारी होते ही ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चले गए. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत का दुश्मन बेहद बेशर्म है और अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने वाला है.

india pakistan border in jammu kashmir

भारत-पाक सीमा पर कड़ी चौकसी और निगरानी के बावजूद ड्रोन मंडराते नजर आए.

Pakistani Drones News: देश का दुश्मन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है. इधर दिन में भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कोई दुस्साहस न करने की चेतावनी दी, उधर रात को पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखा दिया. बीती रात जम्मू-कश्मीर से लगती भारत-पाक सीमा पर LOC के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराए, जिन्हें भारतीय सेना के जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके खदेड़ दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से चल रही DGMO स्तर की बातचीत

इंडियन आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने मीडिया को बताया था कि पाकिस्तान के साथ DGMO स्तर की बातचीत होती रहती है, जिसमें कई बार बॉर्डर पर ड्रोन मंडराने का मुद्दा उठाया गया था और साफ कहा गया कि यह मंजूर नहीं है. भारतीय सेना प्रमुख के द्वारा पाकिस्तान को युद्धविराम का उल्लंघन करने और सीमा पार से उकसावे के खिलाफ चेतावनी देने के कुछ घंटों बाद ही मंगलवार रात को जम्मू- कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास 2 ड्रोन देखे गए.

राजौरी के कई इलाकों में देखे गए पाक ड्रोन

सूत्रों के अनुसार, ड्रोन को नियंत्रण रेखा के पास राजौरी सेक्टर में देखा गया तो सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की. राजौरी सेक्टर के डुंगला-नाबला क्षेत्र के पास कई पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं, जिन्हें फायरिंग करके वापस भेज दिया गया. इसके अलावा राजौरी जिले के ठंडी कस्सी इलाके में भी एक ड्रोन देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया. सुरक्षाबलों ने राजौरी और पुंछ जिले में तलाशी अभियान भी चलाया.

विज्ञापन

कठुआ में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज

LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की घटनाओं के बीच कठुआ जिले में बिलावर शहर के वन क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है. मंगलवार को सुबह सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच करीब 15 मिनट तक गोलीबारी हुई. अतिरिक्त बल मौके भी पर भेजे गए, लेकिन गोलीबारी बंद होने के बावजूद घेराबंदी जारी है. तलाशी अभियान बुधवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा.

विज्ञापन

दुश्मन देश की कोई हिमाकत बर्दाश्त नहीं

सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत ने नियंत्रण रेखा के पास देखें गए ड्रोन को लेकर पाकिस्तान को पहले से ही स्पष्ट चेतावनी दी हुई है और एक बार फिर जोर देकर कहता है कि पाकिस्तान की तरफ से कोई भी हरकत या दुस्साहस स्वीकार्य नहीं है. पहलगाम हमले के बाद पश्चिमी मोर्चे पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर को बेहद सटीकता से अंजाम दिया गया और यह अभी भी जारी है. आतंकवादी गतिविधियों में कमी आई है, लेकिन पाकिस्तान आतंकवाद को फिर से पनाह देने का काम कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ