हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान जिंदाबाद या नासिर साहब जिंदाबाद? सैयद नासिर हुसैन की जीत के बाद बीजेपी का बवाल

Syed Naseer Hussain Viral Video: कर्नाटक में कांग्रेस प्रत्याशी सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने कहा है कि उनकी जीत के बाद समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसे लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Syed Naseer Hussain

Syed Naseer Hussain Viral Video: तीन राज्यों में राज्यसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए। कर्नाटक की 4 सीटों में से 3 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस की शानदार जीत के बाद बीजेपी ने एक प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला बोला है। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी सैयद नासिर हुसैन को जीत मिली तो उनके समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बीजेपी का प्रोपेगेंडा या सच्चाई?

बीजेपी ने वीडियो वायरल होने के बाद कहा है कि समर्थकों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इसके बाद से ही ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि समर्थकों ने ‘नसीर साहब जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे। जिसे बीजेपी प्रोपेगेंडा के तहत दुष्प्रचार करने में लगी है।

”देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए”

कांग्रेस विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल ने एक्स पर लिखा- पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा कांग्रेस पार्टी के रुख को साबित करेगा। पुलिस को तुरंत पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए। पुलिस को उन ताकतों को कुचलना है जो अखंड भारत को तोड़ने की कोशिश करती हैं। किसी भी वकील को उसकी ओर से अदालत में पैरवी नहीं करनी चाहिए। कहा जा रहा है कि बीजेपी के पार्टी सदस्यों ने विधानसभा स्टेशन में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज की सच्चाई जानने में जुटी है।

विज्ञापन

तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

विपक्ष के नेता आर अशोक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस नारे को सिद्धारमैया शासन की तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा- क्या आपने सोचा था कि तीन राज्यसभा सीटें जीतकर देश को फिर से विभाजित किया जा सकता है?

बीवाई विजयेंद्र ने कांग्रेस पर किया हमला

राज्य में बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के दामन में कई और देश-विरोधी जहर भरे हुए हैं। उन्होंने कहा- “भारत के लोकतंत्र के मंदिर में पाकिस्तान जिंदाबाद का देशद्रोही नारा गूंजा है।” आपको बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन, हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर क्रमश: 47, 46 और 46 वोटों से जीते हैं।

विज्ञापन

बीजेपी के दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

चुनाव में भाजपा के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी के यशवंतपुर विधायक एसटी सोमशेखर और येल्लापुर विधायक शिवराम हेब्बार ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया। जहां सोमशेखर ने कांग्रेस के माकन को वोट दिया, वहीं हेब्बार ने मतदान ही नहीं किया।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: किस्मत से कैसे हार गए अभिषेक मनु सिंघवी? पढ़ें Inside Story 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या हिमाचल में संकट में आई सुक्खू सरकार? कहां गए 9 विधायक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola