Underworld Don Ameer Sarfaraz Murder : पाकिस्तान में एक अंडरवर्ल्ड डॉन की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने गोली मारकर अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की हत्या की है। सरफराज खान की हत्या लाहौर में हुई है।
अमीर सरफराज भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या में शामिल था। अमीर सरफराज पर आरोप था कि ISI के इशारे पर पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत की हत्या की थी।
सरबजीत की हत्या में शामिल था सरफराज
बता दें कि सरबजीत को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की सेना ने गिरफ्तार किया था। सरबजीत को जेल में रखा गया था, जहां उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि मौत की सजा पाए दो पाकिस्तानी कैदी अमीर सरफराज उर्फ तांबा और मुदस्सर ने मई 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में सरबजीत पर हमला किया था, इस हमले में सरबजीत की मौत हो गई थी।
गलती से सीमा पार कर गए थे सरबजीत
सरबजीत सिंह तरनतारन जिले के भिखीविंड गांव के रहने वाले थे, यह गांव भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसा हुआ है। 30 अगस्त 1990 में सरबजीत गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान चले गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें जासूस मानकर गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें : बाबा साहब के पास कितनी डिग्रियां और किताबें थीं? गिनते-गिनते थक जाएंगे आप
इसके बाद सरबजीत पर 1990 में पंजाब प्रांत में हुए बम विस्फोट का आरोपी बनाकर केस दर्ज किया था। इस बम विस्फोट में 14 पाकिस्तानियों की मौत हुई थी। अमीर सरफराज और मुदस्सर ने बयान देकर सरबजीत की हत्या का अपराध कबूल कर लिया था। दोनों का कहना था कि उन्होंने पाकिस्तान में हुए ब्लास्ट का बदला लेने के लिए सरबजीत की हत्या को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : अरे ये क्या! इस देश में 26 घंटे का होगा दिन, घड़ी में बजेंगे 13
जेल से सरबजीत ने चिट्ठी लिखकर बताया था कि वह शराब के नशे में धुत में थे और गलती से पकिस्तान चले गए। इसके बाद उन्हें पकड़ा गया, मारा गया और चेन से बांधकर जेल में दाल दिया गया। सरबजीत ने चिट्ठी लिखकर बताया था कि पाकिस्तान में उनके साथ ज्यादती होती थी, बीमार होने पर दवाई मांगने पर जेल में लोग उनका मजाक उड़ाते थे।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
10 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
14 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines