दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का विमान 6E 2142 टर्बुलेंस और भयंकर तूफान का शिकार हो गया था, जिसमें 227 यात्रियों की जिंदगी खतरे में आ गई थी। इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने पड़ोसी मुल्क के एयरस्पेस में एंट्री करने की अनुमति मांगी, लेकिन पाकिस्तान ने रास्ता देने से इनकार कर दिया। इस पर भारतीय वायुसेना एक्टिव हुई और इंडिगो फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इंडियन एयरफोर्स के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
भारतीय वायुसेना स्रोत ने आंधी-तूफान और बारिश के बीच इंडिगो विमान 6E 2142 से जुड़ी घटना पर बयान जारी किया है। पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (PCAA) की ओर से जारी NOTAM A0220/25 के तहत भारतीय एयरलाइंस और सैन्य विमानों के लिए 23 मई की मध्यरात्रि तक पाक का एयरस्पेस बंद है। इसके तहत ही पाकिस्तान ने इंडियो विमान को अपने एयरस्पेस में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी।
यह भी पढे़ं : बड़ा हादसा टला, रनवे से उतरा Indigo का विमान
भारतीय नॉर्दन एरिया कंट्रोल ने पायलट को क्या दी सलाह?
भारतीय नॉर्दन एरिया कंट्रोल ने इंडिगो के पायलट को विमान और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी और दिल्ली कंट्रोल से संपर्क साधा। साथ ही विमान के पायलट को लाहौर की फ्रीक्वेंसी प्रदान की गई, ताकि इमरजेंसी की लैंडिंग इजाजत मिलने पर इसका उपयोग हो सके। हालांकि, लाहौर कंट्रोल से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो तत्काल प्रभाव से विमान का रूट श्रीनगर की ओर मोड़ दिया गया।
जानें इंडियो फ्लाइट को कैसे कराई गई लैंडिंग?
बाद में कंट्रोल वेक्टर और ग्राउंडस्पीड रीडआउट देकर श्रीनगर एयरफील्ड पर इंडिगो फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों की जान बच गई। हालांकि, खराब मौसम से विमान का आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे नोज कोन के नाम से जाना जाता है। वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तान ने 23 जून तक बंद किया एयरस्पेस, शहबाज सरकार ने जारी किया NOTAM
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
40 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
44 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines