भारत का तिरंगा चांद पर लहरा रहा, पाकिस्तान के बच्चे गटर में...MP की स्पीच वायरल, जानें संसद में ऐसा क्यों कहा?

Pakistan MP Syed Mustafa Speech Viral: पाकिस्तान के सांसद सैयद मुस्तफा कमल की स्पीच वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान की तुलना की। उन्होंने भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अपने देश और राज्य की सरकारों को आइना दिखाया।

Pakistan MP Syed Mustafa Speech Viral

पाकिस्तान के सांसद ने अपनी संसद में स्पीच दी है, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान की तुलना की।

Pakistan MP Syed Mustafa Speech Viral: पाकिस्तान के सांसद सैयद मुस्तफा कमाल की स्पीच काफी वायरल हो रही है। यह स्पीच उन्होंने पाकिस्तान की संसद में दी और अपनी बातों के जरिए भारत की तारीफ की। अपने देश और राज्य की सरकारें को आइना दिखाया।

विज्ञापन

सांसद कमाल मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) के सांसद हैं। उन्होंने अपनी स्पीच में भारत के चंद्रयान मिशन का जिक्र किया। गटर में गिर कर मर रहे पाकिस्तान के बच्चों, पाकिस्तान में स्कूलों की संख्या, शिक्षा के स्तर का भी जिक्र किया। पाकिस्तान और भारत की तुलना करते हुए अपनी सरकारों को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कराची के हालातों का स्पीच में जिक्र किया

पाकिस्तान के सांसद ने कहा कि दुनिया चांद पर पहुंच गई है। भारत का तिंरगा चांद पर लहरा रहा है। पाकिस्तान के बच्चे गटर में गिरकर जान गंवा रहे हैं। एक तरफ स्क्रीन पर खबर चल रही कि भारत का चंद्रयान मिशन सफल हो गया। दूसरी तरफ खबर चल रही कि कराची में गटर में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।

कराची में ताजे पानी की इतनी कमी है कि लोग बीमारियों से मर रहे हैं। पाकिस्तान की 2 बंदरगाह कराची में हैं। जैसे मुंबई भारत का गेटवे ऑफ इंडिया, उसी तरह कराची पाकिस्तान का गेटवे है, लेकिन हालात यह है कि पिछले 15 साल से कराची को ताजा पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है, क्योंकि माफिया का उस पर कब्जा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के ढाई करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जाते

सांसद कमाल ने अपनी स्पीच में एक रिपोर्ट का हवाल दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के 70 लाख बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। पूरे पाकिस्तान में ढाई करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। देश में सिर्फ 48 हजार स्कूल हैं। 11 हजार स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं जाता। यह रिपोर्ट हाल ही में सामने आई थी, लेकिन देश और राज्य की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पता नहीं इस रिपोर्ट को देखने के बाद उन्हें नींद कैसे आ गई? देश के विकास पर ध्यान नहीं है, भारत का मुकाबला कैसे करेंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ