'पाकिस्तान में अपने अब्बा के पास जाएं...', नितेश राणे का विवादित बयान, जानें BJP मंत्री ने क्यों कहा ऐसा?

BJP Minister Nitesh Rane: नितेश राणे ने टीपू सुल्तान को लेकर कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी के लिए एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जिसको टीपू के नाम का चौक चाहिए, वह पाकिस्तान अपने अब्बा के पास चले जाएं। उनके इस बयान की अब देशभर के सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

Nitesh Rane

नितेश राणे के बयान की चर्चा सियासी गलियारों में खूब हो रही है।

Nitesh Rane Controversial Statement: BJP के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे के बयान ने सनसनी फैला दी है। ठाणे के मीराभयंदर शहर के एक चौक को टीपू सुलतान का नाम देने पर विवाद चल रहा है और विवाद में अब BJP मंत्री नितेश राणे भी कूद गए हैं। उन्होंने ठाणे में एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन

नितेश राणे ने कहा है कि मीरा भयंदर शहर भारत में है और इस हिंदुराष्ट्र में टीपू सुल्तान जैसे हिंदू द्रोही के नाम के चौक की चाहत रखने वाले अपने अब्बू के पास पाकिस्तान चले जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश प्रगति कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के नेता यहां आकर अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं और भारत की प्रगति को सराहते हैं।

विज्ञापन

सकपाल, AIMIM और महापौर पर भी कसा तंज

बता दें कि ऐसे ही एक मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल को माफी मांगनी पड़ी थी, लेकिन नितेश राणे ने उन पर भी तंज कसते हुए कहा कि आज अगर टीपू सुल्तान जिंदा होता तो सकपाल के साथ भी वही करता, जो हमारे साथ करता। क्योंकि वह हिंदुओं का विरोधी था। उसका बस चलता तो वह धरती से हिंदुओं का नामोनिशां ही खत्म कर देता।

विज्ञापन

नितेश राणे ने AIMIM पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय ‘जय भीम’ और ‘जय मीम’ का नारा देते हैं और चुनाव के बाद यह लोग सिर्फ ‘जय मीम’ पर आ जाते हैं, पता नहीं ‘जय भीम’ कहां चला जाता है. उन्होंने मालेगांव नगरपालिका के उप-महापौर को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि उप-महापौर जैसे ‘जिहादी’ मानसिकता वाले हिंदू राष्ट्र में नहीं चाहिए।

विज्ञापन

नितेश ने टीपू को हिंदुओं का कातिल भी बताया

नितेश राणे ने कहा कि उप-महापौर में हिम्मत है तो वह नगरपालिका के ऑफिस में टीपू सुल्तान की तस्वीर दीवार पर लगा कर दिखाएं। फिर देखते हैं कि वे कब तक उप-महापौर रहते हैं और कब तक वो दीवार रहती है? छत्रपति शिवाजी की जमीन पर बाबा साहेब आंबेडकर की ही फोटो लगेगी, टीपू सुल्तान जैसे लोगों की नहीं, क्योंकि वह देश के हिंदुओं का कातिल है।

नितेश राणे ने कहा कि टीपू सुल्तान ने करीब 10000 हिंदुओं को मारा था। धर्म परिवर्तन भी कराया और हिंदू मंदिर भी तोड़े थे। ओवैसी उसी टीपू सुल्तान का गुणगान करते रहते हैं। ओवैसी को टीपू का सच पता नहीं है। उसके असली चेहरे के बारे में पता नहीं है। टीपू ने काफिरों को मारने के लिए खास तलवार भी बनाई थी। उसके जितना खूंखार आज तक कोई नहीं हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ