---विज्ञापन---

देश

पाकिस्तान में मेरा अब कौन? 35 साल से भारत में रह रही सारदा बाई का छलका दर्द

35 वर्षों से भारत में रह रहीं पाकिस्तानी नागरिक सरदा बाई का वीजा रद्द कर दिया गया है। जानिए कैसे स सारदा बाई ने भारत में रहने की गुहार लगाई और अपना दर्द बयां किया।

Sarda Bai Indian visa cancelled: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देशवासियों में आक्रोश है। भारत सरकार भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त हो गई है। ऐसे में भारत में रहने वाले लोगों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। इसी बीच एक महिला जिसका नाम सरदा बाई है कि मुश्किलें बढ़ गई हैं। वो पाकिस्तानी नागरिक है और पिछले 35 वर्षों से भारत में रह रही है। अब ओड़िसा पुलिस ने उसे तुरंत भारत छोड़ने के लिए कहा है। ऐसे में उस महिला का सवाल है कि वो पाकिस्तान जाकर क्या करेगी क्योंकि उसका परिवार तो हिंदुस्तान में है।

सारदा बाई का वीजा रद्द

35 सालों से भारत में रह रही सारदा बाई का अधिकारियों ने वीजा रद्द कर दिया गया है और उसे बिना किसी देरी के पाकिस्तान लौटने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर वह निष्कासन आदेश का पालन करने में विफल रहती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह कदम पहलगाम नरसंहार के बाद पाकिस्तान का मुकाबला करने के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों को कितनी सजा, कितना जुर्माना? क्या कहता है नियम

हिंदू परिवार में हुई है सारदा की शादी

सारदा बाई पिछले 35 सालों से भारत में रह रही हैं। उनकी शादी बोलनगीर के एक हिंदू परिवार में हुई थी और कई साल पहले उन्होंने महेश कुकरेजा से विवाह किया था। उनके बेटे और बेटी भारतीय हैं। सारदा का मतदाता पहचान-पत्र सहित सभी प्रमुख दस्तावेज भारत के हैं लेकिन फिर भी उन्हें कभी भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। सारदा बाई ने सरकार से अनुरोध किया है कि उसे उसके परिवार से अलग न किया जाए।

---विज्ञापन---

उन्होंने हाथ जोड़कर भारत में रहने की अनुमति देने की अपील की है, जिस देश को वह तीन दशकों से अपना घर कहती रही हैं। उन्होंने कहा, मैं पहले कोरापुट में थी और फिर बोलनगीर आ गई। पाकिस्तान में मेरा कोई नहीं है… यहां तक कि मेरा पासपोर्ट भी पुराना हो गया है। मैं सरकार और आप सभी से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि कृपया मुझे यहां रहने की इजाजत दें। मेरे दो बड़े बच्चे और नाती-नातिन हैं… मैं यहां एक भारतीय के तौर पर रहना चाहती हूं।

पाकिस्तान में मेरा कोई नहीं है

महिला ने कहा कि मैं पाकिस्तान जाकर क्या करूंगी, क्योंकि वहां मेरा कोई नहीं है। मैं तीन दशक से हिंदुस्तान में ही रह रही हूं। जानकारी के लिए बता दें कि सरदा बाई एक पाकिस्तानी नागरिक हैं जो 35 वर्षों से भारत में रह रही है, को ओडिशा पुलिस ने तुरंत भारत छोड़ने के लिए कहा है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सरदा बाई का वीज़ा रद्द कर दिया गया है और उसे बिना किसी देरी के पाकिस्तान लौटने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर वह निष्कासन आदेश का पालन करने में विफल रहती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नेहा सिंह राठौर के ये 5 विवाद भी हुए चर्चित, एक में तो जेल जाने से बचीं

First published on: Apr 28, 2025 09:47 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola