अरब सागर में इंडियन नेवी के वॉरशिप और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज के बीच हुई टक्कर ने समुद्री सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ओमान की खाड़ी से करीब 120 नॉटिकल मील दूर हुई भारतीय और पाकिस्तानी युद्धपोत की टक्कर को लेकर भारत की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है. भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी नेवी शिप PNS Hunain ने भारतीय नौसेना के वॉरशिप के बेहद करीब आकर असुरक्षित और गैर-पेशेवर तरीके से मैन्युवर किया, जिसके बाद दोनों जहाजों के बीच टक्कर हुई.
एक्सपर्ट्स ने पाकिस्तान की मंशा पर उठाए सवाल
हालांकि, समुद्र में हुई इस टक्कर में ज्यादा नुकसान पाकिस्तानी पोत को ही हुआ. क्रैश के बाद पाकिस्तान नेवी ने अपने जहाज को वापस बंदरगाह की ओर मोड़ लिया. वहीं इंडियन वॉरशिप को इस टक्कर से किसी तरह के नुकसान की डिटेल सामने नहीं आई है. वॉरशिप पहले की तरह पेट्रोलिंग के काम में लगा हुआ है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट का मानना है कि हाईटेक रडार सिस्टम, कम्यूनिकेशन और नेविगेशन सिस्टम से लैस वॉरशिप का एक-दूसरे के इतना करीब आना और टक्कर होना कोई सामान्य घटना नहीं है.
यह भी पढ़ें: INS कोलकाता vs PNS हुनैन… कैसे पाकिस्तानी नेवी ने खुद ही अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी? जानें कौन कितना ताकतवर
क्या चीन से सीख रहा है पाकिस्तान?
इस तरह की हरकत अक्सर चीन अपने विरोधियों को डराने और धमकाने के लिए करता है. चीनी नौसेना के जहाज अपनी जल सीमा से बाहर दूसरे देशों के जहाजों के बेहद करीब जाकर रास्ता काटने की कोशिश करते हैं और खुद टक्कर होने का खतरा पैदा करने का आरोप लगाते हैं. अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पाकिस्तान समुद्र में ऐसी हरकतों के लिए चीन से प्रेरणा ले रहा है? ऐसे भी दावे किए जा रहे हैं कि पाकिस्तान, चीन से बड़ी संख्या में वॉरशिप और पनडुब्बियां खरीद रहा है. इतना ही नहीं, पाकिस्तान और चीनी सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करती हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा होना लाजमी है कि क्या समुद्र में दबाव बनाने की रणनीति पाकिस्तान अपने सबसे अच्छे दोस्त चीन से सीख रहा है?
यह भी पढ़ें: Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में शाम 8 बजे के बाद पसरेगा सन्नाटा, लगने जा रहा है स्मार्ट लॉकडाउन
संबंधित खबरें
नेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
10 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
20 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines