Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मलकंद जिले के स्वात मोटरवे पर ट्रक के पलटने से एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं बताया जा रहा है कि हादसे में लगभग 8 लोग घायल हैं. घटना की सूचना पर पहुंचे बचाव दलों ने घायलों को निकाला और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है.
स्वात मोटरवे पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मलकंद जिले के स्वात मोटरवे पर स्थित एक सुरंग के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक ट्रक अचानक पलट गया. जिसके कारण सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की सूचना पर पहुंचे बचाव दलों ने घायलों को किसी तरह वहां से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया है. अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई वहीं 8 से अधिक लोग घायल बताएं जा रहें हैं.
एक ही परिवार के बताए जा रहे मृतक
बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक सभी 15 लोग एक ही परिवार के थे. वह स्वात की बहरीन तहसील के जिब्राल क्षेत्र निवासी एक खानाबदोश परिवार से संबंध रखते थे. बताया गया है कि यह लोग मौसम के हिसाब से अलग-अलग इलाकों में प्रवास करते रहते हैं. हादसे में मृतक और घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बताए जा रहें हैं. वही हादसे पर खैबर पख्तूनख्वा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है.
यह भी पढ़ें- 15 मौतों के बाद पाक मंत्रालय का बड़ा ऐलान, अफगानिस्तान से 48 घंटे के लिए सीजफायर पर बनी सहमति
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
28 mins agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
8 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
9 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
11 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
13 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
14 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines