हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सीमा पर पाकिस्तान की 'नापाक चाल', ह्यूमन शील्ड की आड़ में ड्रोन वाली साजिश, कर रहा भारतीय चौकियों की जासूसी

पाकिस्तानी सेना नागरिक आबादी को ढाल बनाकर भारतीय चौकियों की रेकी कर रही है. इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने एलओसी पर अपने सबसे घातक SSG कमांडोज को भी तैनात किया है.

विज्ञापन

सरहद पर अपनी नापाक हरकतों से बाज न आने वाला पाकिस्तान अब एक नई और खतरनाक साजिश रच रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के करीब न केवल अपनी रक्षात्मक घेराबंदी मजबूत करनी शुरू कर दी है, बल्कि भारतीय चौकियों की जासूसी के लिए ‘ह्यूमन शील्ड’ और ड्रोन का सहारा ले रहा है.

SSG कमांडोज की तैनाती

पाकिस्तानी सेना नागरिक आबादी को ढाल बनाकर भारतीय चौकियों की रेकी कर रही है. इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने एलओसी पर अपने सबसे घातक SSG कमांडोज को भी तैनात किया है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह किसी बड़ी घुसपैठ की फिराक में है.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखे गए संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा बल अलर्ट

विज्ञापन

ड्रोन से जासूसी और भारत का करारा जवाब

रविवार को पाकिस्तान ने भारतीय अग्रिम चौकियों के पास कई जासूसी ड्रोन उड़ाए. भारतीय सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन ड्रोन्स पर तत्काल फायरिंग की और कड़ा जवाब दिया. भारतीय रक्षा बलों की सक्रियता को देखते हुए पाकिस्तानी ड्रोन वापस सीमा पार भाग खड़े हुए. सेना इन ड्रोन्स की फ्रीक्वेंसी और उनके रूट की गंभीरता से जांच कर रही है.

सेना के पास हर हरकत की ‘कुंडली’

भारतीय सेना के पास सीमा पार हो रही हर छोटी-बड़ी हलचल की एक-एक डिटेल मौजूद है. पाकिस्तान चाहे नागरिकों की आड़ ले या आधुनिक ड्रोन्स की, भारतीय सेना के रडार और निगरानी तंत्र से कुछ भी छिपा नहीं है. घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सेना ने एलओसी पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और एंटी-ड्रोन सिस्टम को सक्रिय कर दिया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की साजिश बेनकाब, लश्कर आतंकी बोला- सेना की शह पर चलता है आतंक का पूरा नेटवर्क

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola