जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखे गए संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा बल अलर्ट

जम्मू कश्मीर के कई सीमावर्ती जिलों में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की रिपोर्ट सामने आई है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है.

DRON in jammu and kashmir

जम्मू डिवीजन में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं. ये गतिविधियां सांबा, कठुआ, राजौरी, पुंछ और जम्मू के कुछ इलाकों में सामने आई हैं. नौशेरा सेक्टर के राजौरी इलाके में भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग भी की है. हालांकि अब तक अधिकारियों की ओर से ड्रोन की प्रकृति या उसके स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. एहतियात के तौर पर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है और पूरे बॉर्डर बेल्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में LoC के साथ लगे गनिया-कलसियन गांव के ऊपर करीब 6:35 बजे संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी गई. सेना की टुकड़ियों ने लाइट मशीन गनों से गोलीबारी की, उसी समय राजौरी के तरियाथ क्षेत्र के खब्बर गांव के ऊपर भी एक अन्य ड्रोन दिखा. यह ड्रोन कलकोट के धर्मशाला गांव की ओर से आया और भरख की ओर बढ़ा. अधिकारियों के अनुसार, संबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में चक बब्राल गांव के ऊपर भी 7:15 बजे के करीब इसी तरह का ब्लिंकिंग लाइट वाला ऑब्जेक्ट कई मिनटों तक मंडराया.

विज्ञापन

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की तरफ से कई ड्रोन भेजे गए, जिन्हें भारतीय सेना के सुरक्षा कवच ने मार गिराया. पाकिस्तान अक्सर मुंह की खाने के बाद छिपकर वार जरूर करता है. सैन्य ताकत से नहीं तो आतंकी गतिविधियों के जरिए पाकिस्तान हमेशा से भारत की शांति को भंग करने की कोशिश करता रहता है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान की हर हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया था. यहां तक कि पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को भी तबाह कर दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ