'ख्याल रखना UP में आपके अब्बू योगी हैं...', पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश ने पूर्व मंत्री को क्यों दी ऐसी सलाह?

Pakistan Cricketer Danish Kaneria Vs Uttar Pradesh Former Minister Yasar Shah : पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया और और यूपी में मंत्री रहे समाजवादी पार्टी नेता यासर शाह शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए।

Pakistan, Cricketer Danish Kaneria, Uttar Pradesh, Yasar Shah

Danish Kaneria Vs Yasar Shah

Pakistan Cricketer Danish Kaneria Vs Uttar Pradesh Former Minister Yasar Shah : पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया और और यूपी में मंत्री रहे समाजवादी पार्टी नेता यासर शाह शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए। विवाद दानिश की एक पोस्ट से शुरू हुआ। क्रिकेटर ने पोस्ट किया कि शाहिद अफरीदी ने टीवी इसलिए तोड़ दिया, क्योंकि उनकी बेटी पूजा कर रही थी। सोचिए वह मेरे साथ क्या सलूक करते होंगे। इस पर यासर शाह ने जवाब दिया कि तुम बच गए, क्योंकि तुमने उसकी बेटी की तरह उसे अब्बू नहीं कहा।

विज्ञापन

यह विवाद इस कदर बढ़ा कि दानिश कनेरिया फिर पोस्ट लिखी। जिसमें कहा कि मैं बच गया, क्योंकि मेरे पास भगवान श्रीराम का आशीर्वाद है। आप अपना ख्याल रखना, क्योंकि यूपी में आपके अब्बू योगी आदित्यनाथ हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/DanishKaneria61/status/1717894559546417191

अफरीदी का वीडियो किया पोस्ट

दरअसल, दानिश कनेरिया हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने अक्सर अपने कुछ साथियों पर उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कनेरिया ने शाहिद अफरीदी पर भी उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए कहने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

उन्होंने अफरीदी का एक यूट्यूब वीडियो अपलोड करके एक ट्वीट साझा किया, जिसमें वह एक समाचार चैनल पर टीवी तोड़ने के बारे में बोल रहे थे। जब उन्होंने अपनी बेटी को एक भारतीय धारावाहिक देखते समय आरती करते देखा था। कनेरिया ने पूछा कि क्या यह अफरीदी का उनकी बेटी के प्रति व्यवहार था, जिसने सिर्फ आरती करने की नकल की थी।

विज्ञापन

आजीवन क्रिकेट खेलने पर लगा था बैन

दानिश कनेरिया पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन क्रिकेट खेलने से बैन लगाया था। दानिश कई बार इसके खिलाफ आवाज मुखर कर चुके हैं। इसके अलावा दानिश कनेरिया ने कई बार आरोप लगाया कि उनके साथ ड्रेसिंग रूम में अछूतों जैसा व्यवहार किया जाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ