Video Viral: भारत 'दुश्मन मुल्क'... पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख ने ऐसा क्यों कहा, जो शुरू हुआ विवाद
Edited By Khushbu Goyal

PCB Chief Zaka Ashraf
Edited By Khushbu Goyal

PCB Chief Zaka Ashraf
PCB Chief Statement India Dushman Mulk Triggers Controversy: ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ दिन बाकी रह गए हैं। इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद शुरू हो गया है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने एक विवादित बयान दे दिया है। दरअसल, जका अशरफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जका भारत को ‘दुश्मन मुल्क’ कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Surgical Strike से हिल गया था पाकिस्तान, जानें भारत ने कैसे लिया 18 जवानों के बलिदान का बदला
इस टिप्पणी से वे भारतीयों के निशाने पर भी आ गए हैं। वीडियो में जका कह रहे हैं कि हमने अपने खिलाड़ियों को बड़े प्यार और स्नेह से कॉन्ट्रैक्ट साइन करके भेजा है। पाकिस्तान के इतिहास खिलाड़ियों को इतना बड़ा शुल्क भी कभी नहीं दिया गया। इसका मकसद खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रखा है, क्योंकि वे दुश्मन देश में मुकाबले खेलने के लिए जाते हैं।
<
One side, Pakistan cricket team received enthusiastic welcome in India.
Other side, Pakistan Cricket Board (PCB) Chairman Zaka Ashraf termed India as “Dushman Mulk” (enemy country).
So, no matter what we do, Pakistan’s mentality & agenda is clear. pic.twitter.com/oUbz8MYsl5
— Anshul Saxena (@AskAnshul) September 28, 2023
>
पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है, जिसका हैदराबाद में काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया, लेकिन इस बीच जका अशरफ की टिप्पणी ने भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों को नाराज कर दिया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट करके जका की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की। पाकिस्तानियों ने भी जका के बयान की आलोचना की है।
यूजर्स ने लिखा कि भारत को दुश्मन मुल्क कहने वाले PCB अध्यक्ष को शर्म आनी चाहिए। इतनी गर्मजोशी से उनके खिलाड़ियों का स्वागत किया, जो हमारे असली दुश्मन हैं। भारतीयों, उसे गंभीरता से न लें, वह सिर्फ एक राजनीतिक दलाल है, इसलिए उसे अध्यक्ष बनाया गया है। पाकिस्तान के एक क्रिकेट फैन ने PCB चीफ अशरफ के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया।
बता दें कि पाकिस्तान टीम हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेगी। 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और अभ्यास मैच होगा। पाकिस्तान अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर से नीदरलैंड के खिलाफ करेगा। टीम को बाबर आजम लीड कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहीन अफरीदी का खेल पूरी दुनिया और भारत देख चुका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: