कंगाल पाकिस्तान को UAE ने दिया तगड़ा झटका, एयरपोर्ट डील से खींच लिए हाथ, भारत से बढ़ाई दोस्ती

जहां इस्लामाबाद ने रियाद के साथ एक डिफेंस डील साइन की है और सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर ‘इस्लामिक NATO’ बनाना चाहता है, वहीं UAE ने भारत के साथ नई डिफेंस डील साइन की हैं.

Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan,Shahbaz Sharif.jpg

करीब 4 दशक पहले, UAE पाकिस्तान के सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर में से एक था.

यूएई (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की हालिया औचक भारत यात्रा का बड़ा असर दक्षिण एशिया में दिखने लगा है. उनकी दिल्ली यात्रा के तुरंत बाद, यूएई ने इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की योजना को रद्द कर दिया है. इस डील को लेकर दोनों देशों में साल 2025 से बातचीत चल रही थी.

विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए हैं. माना जा रहा है कि पाकिस्तान का सऊदी अरब के करीब जाना और यूएई-सऊदी के बीच बढ़ता तनाव इस फैसले की एक बड़ी वजह है. हालांकि, इन रिपोर्ट्स में डील के टूटने को किसी पॉलिटिकल वजह से नहीं जोड़ा. लेकिन इसे सऊदी अरब के साथ यूईए की अनबन को इसके पीछे की वजह बताया जा रहा है. कभी ये दोनों खाड़ी देश सबसे करीबी सहयोगी रहे हैं. लेकिन यमन में दुश्मन ग्रुप्स को सपोर्ट देने को लेकर टकराव देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

जहां इस्लामाबाद ने रियाद के साथ एक डिफेंस डील साइन की है और सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर ‘इस्लामिक NATO’ बनाना चाहता है, वहीं UAE ने भारत के साथ नई डिफेंस डील साइन की हैं. यूएई ने भारत के साथ रक्षा और रणनीतिक संबंधों को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है.

UAE के साथ पाकिस्तान के रिश्ते पुराने

करीब 4 दशक पहले, UAE पाकिस्तान के सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर में से एक था. यहां हजारों पाकिस्तानी अलग-अलग सेक्टर में काम करते थे. दोनों देशों ने डिफेंस, एनर्जी और इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम किया था. लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से दोनों देशों के रिश्तों खटास आई है.

विज्ञापन

भारत से बढ़ती दोस्ती

इसके उलट, पिछले हफ्ते दिल्ली दौरे के बाद, UAE के नेता ने 900 भारतीय कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी है. इस कदम को नई दिल्ली से बढ़ती हुई दोस्ती के तौर पर देखा जा रहा है. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने का फैसला किया. इसके पाकिस्तान के लिए एक बड़ा राजनयिक झटका माना जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ