बाबरी मस्जिद गिराने वाले बरी क्यों? अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही पुराना पाक वीडियो वायरल

Pakistan Controversial Statement: राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखकर पाकिस्तान ने विवादित बयान जारी किया है, जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया है।

Ayodhya Ram Mandir, Ram Lalla, Pakistan

राम मंदिर और रामलला को लेकर पाकिस्तान की ओर से विवादित बयान दिया गया है।

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir, Ram Lalla, Babri Masjid: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही, तभी तो उसके बोल बिगड़ रहे हैं। भव्य समारोह को देखकर पाकिस्तान की ओर से एक बयान जारी किया गया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सदियों पुरानी बाबरी मस्जिद को 6 दिसंबर 1992 को चरमपंथियों की भीड़ ने ध्वस्त कर दिया था।

Advertisment

अफसोस की बात है कि भारत की सर्वोच्च न्यायपालिका ने न केवल इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार अपराधियों को बरी कर दिया, बल्कि ध्वस्त मस्जिद के स्थान पर एक मंदिर के निर्माण की भी अनुमति दे दी।

 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश CM के बयान पर दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान द्वारा जारी बयान में खास तौर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिछले दिनों दिए गए बयान का भी उल्लेख किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बयान में कहा था कि हिंदुस्तान के खंडित होने पर पाकिस्तान बना है।

परमात्मा करे, आज नहीं कल, हम देश को एक करेंगे। दोबारा अखंड भारत बनाएंगे। सिंध, पंजाब सहित अफगानिस्तान तक हमारा भारत फिर से एक बने, यही हम सब की कामना है। भगवान राम के मंदिर का बनना अखंड भारत की दिशा में बड़ा कदम है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

CM के बयान के बाद पाकिस्तान से आई आपत्ति

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पाकिस्तान लाख आपत्ति जताए, लेकिन विस्थापित शरणार्थियों के आने के पहले भारत अखंड ही था। अतीत के अखंड भारत के हिस्से आज भी पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा हमारे राष्ट्रगान में हैं। पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा तो हटा नहीं सकते हैं।

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। हजारों साल से अखंड भारत रहा है। आपत्ति करने से बात समाप्त नहीं हो जाएगी, वह अपनी जगह स्थिर रहेगी। अयोध्या में रामलला हमारा अखंड भारत का सपना हजार साल का रहा है, किसी के आपत्ति जताने से यह बात समाप्त नहीं होगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ