पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर भी तनाव का माहौल है। दोनों देशों की तीनों सेनाएं युद्धाभ्यास करने में जुटी हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान इस सप्ताह सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करेगा। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।
इस्लामाबाद में अरब सागर में अपने क्षेत्र में सैन्य अभ्यास बढ़ा रहा है और LOC पर एकतरफा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, जिसे भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान 7 दिन में 50 से ज्यादा बार संघर्ष विराम कर चुका है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के नेताओं द्वारा भारत के खिलाफ लगातार भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं और मुंहतोड़ जवाब की धमकियां दी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:‘हां आतंकियों को ट्रेनिंग देते थे’; पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बाद बिलावल भुट्टो का कबूलनामा
25 अप्रैल को भी किया था मिसाइल टेस्टिंग
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने टिप्पणी की थी कि भारत की ओर से सैन्य घुसपैठ की तैयारी है। इसलिए पाकिस्तान भी अपनी सेनाओं को मजबूत कर रहा है। पाकिस्तान ने 25 अप्रैल को भी एक मिसाइल परीक्षण किया था, लेकिन दुनिया को उस परीक्षण के बारे में पता नहीं चला, क्योंकि भारत के साथ तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन अब पाकिस्तानी पूरी दुनिया के सामने मिसाइल टेस्टिंग करेगा।
बता दें पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। इसलिए दोनों देशों की सेनाएं युद्धाभ्यास कर रही हैं। पाकिस्तान अपना एयर स्पेस बंद करके प्रैक्टिस कर रहा है। भारत ने भी अपना एयर स्पेस पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है। अरब सागर में अपने-अपने क्षेत्र में दोनों देशों की नौसेनाएं अभ्यास कर रही हैं। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं को एक्शन के लिए फ्री हैंड दे दिया है।
यह भी पढ़ें:पहलगाम आतंकी हमले के 5 नए सच, जानें 8 दिन की जांच में NIA को क्या सुराग-सबूत मिले?
भारत लेना चाहता है पहलगाम का बदला
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में टूरिस्टों पर आतंकी हमला हुआ था। 26 भारतीय टूरिस्टों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का संकल्प लिया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी संबंध खत्म करके दुश्मन देश के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
55 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
58 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines