पाकिस्तान को भारत के हमले का डर सता रहा है। वह लगातार भारत से कड़ी कार्रवाई न करने और हमला न करने की अपील कर रहा है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने यह कहकर सनसनी मचा दी कि भारत कभी भी हमला कर सकता है। सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसी बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर सीमा के पास बने फायरिंग रेंज पहुंचकर सैनिकों को संबोधित करते नजर आए। इससे जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है।
पिछले एक हफ्ते से पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर का कोई अता-पता नहीं था। लेकिन इसी दौरान अचानक एक फोटो सामने आई, जिसमें वे एक टैंक पर खड़े होकर सैनिकों को संबोधित करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि जनरल असीम मुनीर ने सैनिकों से कहा कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत द्वारा किए गए किसी भी हमले का त्वरित और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख को लेकर अटकलें
दरअसल, असीम मुनीर पर आरोप लग रहे थे कि भारत के साथ बढ़ते तनाव और हमले की आशंका को देखते हुए वे अंडरग्राउंड हो गए हैं या देश छोड़कर कहीं चले गए हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं अटकलों को विराम देने के लिए असीम मुनीर ने सीमा क्षेत्र का यह दौरा किया, जिसकी तस्वीर पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी की गई है।
पहलगाम हमले की वजह से बढ़ा तनाव
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों में अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले का आरोप पाकिस्तान पर लगाया गया है और भारत इसे लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए है। भारत के प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि इस हमले के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा जरूर दी जाएगी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े कदम उठाए हैं।
यह भी पढ़ें : POK में 1000 से ज्यादा मदरसे बंद; जानें भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान में कैसे हालात?
बुधवार को पाकिस्तान की ओर से बयान आया था कि भारत अगले 24-36 घंटों में हमला कर सकता है। इसे देखते हुए बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना की तैनाती बढ़ा दी गई थी। इसी बीच असीम मुनीर ने झेलम स्थित टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया, जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
7 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
9 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
13 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines