Pakistan Retired Brigadier Amir Hamza Killed: पाकिस्तान की धरती पर देश का एक और दुश्मन मारा गया। उसे घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया गया। मरने वाले का नाम अमीर हमजा था, जो पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर और ISI का प्रमुख एजेंट था। आमिर ही वहीं आतंकवादी था, जिसने साल 2018 में जम्मू कश्मीर के सुंजवान में बने आर्मी कैंप पर आतंकी हमला कराया था। उस आतंकी हमले में देश के 6 जवान मारे गए थे।
बीती रात पाकिस्तान के पंजाब में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। हमले में उसकी पत्नी और बेटी बुरी तरह घायल हुई हैं। आमिर पर हमला झेलम जिले में हुआ है। 4 हत्यारोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने घात लगाकर हमजा पर फायरिंग की। पाकिस्तान पुलिस को यह टारगेट किलिंग लग रही है और शक आमिर हमजा के भाई आयूब पर है, क्योंकि वह हमजा की कार के पीछे बाइक पर था और खुद को हमले का गवाह बता रहा है।
यह भी पढ़ें:OMG! Amazon के पैकेट में कोबरा देख सूख गई पत्नी-पत्नी की सांसें, रौंगटे खड़े हो जाएंगे वीडियो देखकर
लूटपाट नहीं, टारगेट करके ढेर किया गया
झेलम पुलिस के अनुसार, लूटपाट के इरादे से हमला नहीं किया गया था, क्योंकि हत्यारोपी जाते समय कोई परिवार का कोई सामान लेकर नहीं गए। वहीं आमिर हमजा का भाई आयूब शिकायतकर्ता होते हुए भी पुलिस जांच के दायरे में है। मौके पर पहुंची बचाव टीम 1122 ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौके पर मौत होने की पुष्टि की। पाकिस्तान की पुलिस द्वारा हत्याकांड में दर्ज की गई FIR में आतंकी हमले की संभावना से इनकार करते हुए आतंकवाद से संबंधित धाराओं को नहीं जोड़ा गया है, बल्कि पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर केस समझकर इसकी जांच कर रही है।
आमिर हमजा भारत के जम्मू कश्मीर में सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था, जबकि हमले पिछले साल नवंबर में आतंकी हमले के दूसरे मास्टरमाइंड लश्कर के कमांडर ख्वाजा शाहिद उर्फ मिया मुजाहिद का भी POK में LOC के पास सिर कलम कर दिया गया था। बता दें कि साल 2018 में 10 फरवरी को आर्मी कैंप पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें सेना के 5 जवानों की मौत हुई थी। 2 जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर मारे गए थे। एक जवान के पिता की भी मौत हुई थी। वहीं हमले में करीब 10 लोग घायल हुए थे, जिनमें 6 महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
यह भी पढ़ें:नशे में धुत ड्राइवर ने 17 लोग कुचले, 2 की मौत और 4 बच्चों समेत 15 घायल, जानें नागपुर में कैसे हुआ हादसा?
भारत के खिलाफ कई हमलों का मास्टरमाइंड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आमिर हमजा भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के कई प्रोजेक्टों का मास्टरमाइंड रहा है। रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने सेना में कई पदों पर काम किया। आखिरी बार उन्होंने इमरजेंसी सर्विस एकेडमी (1122) के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था।
यह भी पढ़ें:तुलसीदास को गंवार बताने पर बवाल, पंडित प्रदीप मिश्रा का एक और विवादित बयान, वीडियो सुन भड़के लोग
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
48 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
2 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
15 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines