जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को मारे गए पर्यटकों को लेकर देशवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान का पुतला जलाया। आतंकियों के हमले के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति ने घायलों की जान बचाई। आइए जानते हैं कि घायलों को पीठ पर बिठाकर भागने वाला सज्जाद अहमद भट कौन?
सज्जाद अहमद भट कश्मीरी नागरिक है और वह शॉल विक्रेता है। जब आतंकियों ने पहलगाम में आतंकियों को अपना निशाना बनाया, तब सज्जाद अहमद भट ने घायलों की जान बचाई। उसने अपनी पीठ पर घायलों को बिठाया और उन्हें उठाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सज्जाद अहमद भट पीठ पर एक बच्चे को बिठाकर भागते हुए दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें : भारत की ‘डिप्लोमेटिक स्ट्राइक’ से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने लिए ये बड़े फैसले
सज्जाद अहमद भट ने सुनाई आपबीती
कश्मीरी नागरिक सज्जाद अहमद भट ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि पहलगाम पोनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद वान ने अपने ग्रुप में आतंकी हमले की जानकारी दी। इस पर वे भी उनके साथ गए और दोपहर 3 बजे के आसपास घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को पानी पिलाया और जो चल नहीं सकते थे उन्हें उठाया। मानवता धर्म से पहले आती है।
‘पर्यटकों को रोता देख आंखों में आंखू आ गए’
उन्होंने आगे कहा कि पर्यटकों की मदद करना उनका कर्तव्य है, क्योंकि वे उनके मेहमान हैं और उनकी आजीविका उन पर निर्भर करती है। वे लोग उनमें से कइयों को अस्पताल लेकर आए। उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं थी, क्योंकि जब वे लोग वहां पहुंचे तो घायल मदद की गुहार लगा रहे थे। जब उन्होंने पर्यटकों को रोते हुए देखा तो आंखों में आंसू आ गए। पर्यटकों के आने से उनके घरों में दीये जल उठते हैं। उनके बिना हमारी जिंदगी अधूरी है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के इन नागरिकों को मिली 2 दिन की अतिरिक्त छूट, वीजा को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
46 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
51 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines