पूरे देश में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोग गुस्से में हैं। इस बीच लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे और बादामीबाग कैंटोनमेंट स्थित सेना के अस्पताल में पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सीएम और एलजी से भेंट की। इसके बाद उन्होंने कहा कि सभी दलों ने एकजुटता दिखाई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर में कहा कि मैं यहां यह जानने आया हूं कि क्या हो रहा है और मदद करने आया हूं। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। हमें जुड़े रहना है, नफरत और आतंक के खिलाफ डटे रहना है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस भयानक कार्रवाई की निंदा की है और उन्होंने पूरे देश का समर्थन किया है। मैं घायल हुए लोगों में से एक से मिला, मेरा प्यार और स्नेह उन सभी लोगों के प्रति है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और मैं चाहता हूं कि सभी को पता चले कि पूरा देश एक साथ खड़ा है।
यह भी पढे़ं :
सरकार जो फैसला लेगी, साथ खड़े हैं : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा कि हमने गुरुवार को सरकार के साथ मीटिंग की और संयुक्त विपक्ष ने इस कार्रवाई की निंदा की और कहा कि हम सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। जो कुछ हुआ है उसके पीछे समाज को बांटने, भाई को भाई से लड़ाने का विचार है। और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हर एक भारतीय एकजुट हो, एक साथ खड़ा हो, ताकि हम आतंकवादियों द्वारा की जा रही कोशिशों को विफल कर सकें।
हम सभी एकजुट होकर खड़े हों : कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हर एक भारतीय एकजुट होकर खड़ा हो, ताकि हम आतंकवादियों की कोशिशों को नाकाम कर सकें। यह देखकर दुख होता है कि कुछ लोग कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों से मेरे भाइयों और बहनों पर हमला कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम सभी एकजुट होकर खड़े हों, इस घिनौनी कार्रवाई का मुकाबला करें और आतंकवाद को हमेशा के लिए हरा दें। मैंने मुख्यमंत्री और एलजी से भी मुलाकात की और उन्होंने मुझे जो कुछ हुआ उसके बारे में जानकारी दी और मैंने उन दोनों को आश्वासन दिया कि मेरी पार्टी और मैं उनका पूरा समर्थन करने जा रहे हैं।
यह भी पढे़ं :
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
15 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
1 hr agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines