जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार ने सख्त कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान के इन नागरिकों को 2 दिन की अतिरिक्त छूट मिली, इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने वीजा को लेकर बड़ा बयान दिया।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया। भारत की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द हो गए। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा सिर्फ 29 अप्रैल तक वैध माना जाएगा।
यह भी पढ़ें : भारत की ‘डिप्लोमेटिक स्ट्राइक’ से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने लिए ये बड़े फैसले
वीजा की समाप्ति से पहले पाकिस्तानियों को छोड़ना पड़ेगा भारत : MEA
एमईए ने कहा कि इस वक्त देश में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वीजा की समाप्ति से पहले भारत छोड़ना पड़ेगा। साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने के लिए कहा है।
भारत ने सिंधु जल समझौता किया सस्पेंड
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन मैदान में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की। भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान भुगतेगा नतीजा, पानी बंद-रद्द वीजा, 5 कूटनीतिक फैसलों के क्या हैं मायने
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
18 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
2 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
3 hrs agoLIVE: राजघाट पर बढ़ी पुलिस की तैनाती, विपक्षी नेताओं के आने की उम्मीद
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
6 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines