हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कुत्ते भौंकते रहते हैं...बिलावल भुट्टो की गीदड़ भभकी से भड़के भारतीयों के पढ़ें कमेंट

भारत ने पाकिस्तान का पानी रोक दिया तो बिलावल भुट्टो बौखला गया। उसने भारत को गीदड़ भभकी दे डाली, जिससे भारतीय भड़क गए और उन्होंने बिलावल की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। सोशल मीडिया पर वायरल बिलावल भुट्टो के वीडियो पर भारतीयों ने कमेंट किए।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को आक्रामक तेवर दिखाए। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तोड़ दी। पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देने का ऐलान कर दिया। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखला गया। पाकिस्तानी लगातार भारत को गीदड़ भभकियां दे रहे हैं। बेनजीर भुट्टो के बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने भी भारत को गीदड़ भभकी दे डाली। बिलावल भुट्टो ने शुक्रवार शाम को शुक्र की एक रैली में सिंधु जल संधि को निलंबित करने पर भारत को धमकी दी, जिस पर भारतीयों ने ऐसे-ऐसे कमेंट किए, पढ़कर बिलावल की धज्जियां उड़ जाएंगी। भारतीय बिलावल की गीदड़ भभकी सुनकर भड़क गए और उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। गीदड़ भभकी सुनिए और इस पर भारतीयों के रिएक्शन पढ़िए…

 

रैली में दिया बिलावल ने भड़काऊ भाषण

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा कि सिंधु दरिया हमारा है और सिंधु दरिया हमारा ही रहेगा। इस दरिया से हमारा पानी बहेगा या उनका (भारत) खून बहेगा। आजादी के बाद से ही पाकिस्तान का हक सिंधु नदी के पानी पर रहा है और रहेगा। भारत को कोई हक नहीं कि वह इस तरह पाकिस्तान का पानी रोक दे।

विज्ञापन

भारत सिंधु जल संधि नहीं तोड़ सकता और उसके फैसले को पाकिस्तान की आवाम नहीं मानेगी। पाकिस्तान भारत को जवाब देगा। भारत अकेला तय नहीं कर सकता कि सिंधु का पानी किसका है और किसका नहीं? भारत कार्रवाई करेगा तो पाकिस्तान भी चुप नहीं बैठैगा। भारत की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola