Assam News: पहलगाम आतंकी हमले पर असम के AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम ने विवादित बयान दिया है। विधायक का विवादित बयान देते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
यह था विवादित बयान
विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम का बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में विधायक विवादित बयान देते दिख रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि फरवरी 2019 में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर आत्मघाती हमला और पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या “सरकार की साजिश” है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की है। गुरुवार को पुलिस ने विधायक को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। असम डीजीपी हरमीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
वीडियो के आधार पर किया गिरफ्तार
असम के डीजीपी हरमीत सिंह का कहना है कि असम पुलिस ने AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें नागांव पुलिस स्टेशन ले गई है। डीजीपी का कहना है कि विधायक ने पहलगाम में हुए कायरना हमले पर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
डीजीपी का कहना है कि AIUDF धींग विधायक अमीनुल इस्लाम के जरिए सार्वजनिक रूप से दिए गए भ्रामक और भड़काऊ बयान दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसी आधार पर नागांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक अमीनुल इस्लाम के खिलाफ नागांव पुलिस थाने में धारा 152/196/197(1)/113(3)/352/353 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
40 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
2 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
3 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines