जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए और सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। इस मामले में केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने पहलगाम अटैक में जान गंवाने वाले लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों ने विपक्षी नेताओं के सामने ब्रीफ किया।
25 अप्रैल को श्रीनगर जाएंगे राहुल गांधी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 25 अप्रैल यानी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का दौरा करेंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे। करीब 2 घंटे चली सर्वदलीय बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सभी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की। विपक्ष ने सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान एयरस्पेस बंद हुआ तो कहां से गुजरेंगे भारतीय विमान, जानें क्या रहेगा रूट?
सर्वदलीय बैठक में क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?
सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मीटिंग में मौजूद थे। सभी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले की अलोचना की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।
देश हित में सरकार के साथ खड़े हैं : टीएमसी सांसद
टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि सुरक्षा चूक पर चर्चा हुई। उन्होंने सरकार को आश्वासन दिया कि देश हित में सरकार जो भी फैसला लेगी, सभी राजनीतिक दल उसके साथ खड़े रहेंगे।
आतंकियों को उसकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे : संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरा देश गुस्से में है, दुखी है और देश चाहता है कि केंद्र सरकार आतंकियों को उनकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे। जिस तरह से उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या की है, उनके कैंपों को नष्ट किया जाना चाहिए और पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना 22 अप्रैल को हुई और 20 अप्रैल को बिना सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी के उस जगह को खोल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने मांग की है कि जवाबदेही तय की जानी चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए कि सुरक्षा में चूक क्यों हुई?
यह भी पढ़ें : अमित शाह-एस जयशंकर ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, लाल फाइल बनी चर्चा, इन देशों के राजनयिकों के साथ की मीटिंग
संबंधित खबरें
CJP 10 अक्टूबर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
14 mins agoLIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
2 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
3 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
10 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
12 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
13 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
13 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines