पूरे देश में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें सख्त निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से वार्ता की और उनसे अपने-अपने राज्यों में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने राज्यों को पाकिस्तान नागरिकों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए।
यह भी पढे़ं : ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट’, श्रीनगर में पहलगाम हमले पर क्या बोले राहुल गांधी?
जानें अमित शाह ने क्या कहा?
अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में केंद्र को सूचित करें, ताकि उनके वीजा रद्द किए जा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से लोगों की शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को भी कहा।
भारत सरकार ने रद्द किया पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा
आपको बता दें कि भारत सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और देश में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय होगा। विदेश मंत्रालय ने 24 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं।
यह भी पढे़ं : पहलगाम हमले पर महिला का बड़ा दावा, शख्स की तस्वीर दिखाकर बोली- बार-बार कर रहा था कुरान की बात
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
14 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
1 hr agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines