पहलगाम आतंकी हमले से भारत भड़का हुआ है और पाकिस्तान को लगातार आक्रामक तेवर दिखा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है और पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देने का ऐलान किया है। भारत के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के मंत्री और नेता लगातार भारत को धमकियां दे रहे हैं।
पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को परमाणु हमले की गीदड भभकी दे डाली है। रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री अब्बासी ने भारत को गीदड़ भभकी दी कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका तो भारत जंग के लिए तैयार हो जाएगा। भारत की कार्रवाई का कड़ा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान चुप नहीं बैठैगा।
मंत्री अब्बासी की गीदड़ भभकी
मंत्री अब्बासी ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका दिया तो जंग होगी। पाकिस्तान जंग के लिए तैयार है, भारत भी तैयार रहे। भारत को पाकिस्तान का पानी रोकने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गौरी, शाहीन, गजनवी आदि सजावट के लिए नहीं बनाए हैं। 130 परमाणु बम भारत के लिए रखे हैं और सभी का मुंह भारत की ओर है।
पाकिस्तान ने किस-किस जगह इन परमाणु बमों को लॉन्च किया हुआ है, पूरी दुनिया जानती है। पाकिस्तान पर हमला करने की भारत ने कई बार कोशिश की, लेकिन परमाणु हमले से डरकर भाग गए है। इस बार सोचना भी नहीं कि पाकिस्तान का बॉर्डर क्रॉस करेंगे। अगर इस बार बॉर्डर क्रॉस किया तो भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
कौन हैं मंत्री हनीफ अब्बासी?
भारत को गीदड़ भभकी देने वाले हनीफ अब्बासी आसिफ अली जरदारी की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) के सदस्य हैं और 29 फरवरी 2024 से शहबाज शरीफ सरकार में रेल मंत्री हैं। हनीफ को नशीले पदार्थों से जुड़े एक मामले में नाम आने के बाद चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया गया था, इसलिए वे साल 2018 के आम चुनाव नहीं लड़ पाए थे।
अप्रैल 2018 में उन्हें मादक पदार्थ निरोधक बल द्वारा इफेड्रिन कोटा मामले में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने हनीफ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन 11 अप्रैल 2019 को लाहौर हाईकोर्ट की जस्टिस आलिया नीलम की पीठ ने हनीफ की सजा को निलंबित कर दिया। अदालत ने मामले में अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
53 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines