Pahalgam Attack: फटे कपड़े...रोते बिलखते बच्चे...', सामने आया हमले के बाद का वीडियो

पहलगाम में हमले के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं, जिनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमले के बाद उनके मन में कितनी दहशत बैठ गई है।

pahalgam terror attack
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को पहलगाम के ऊपरी इलाकों में बैसरन घास के मैदानों के घने जंगलों में आतंकवादियों के एक समूह ने हमला किया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। इस आतंकी हमले में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हमले के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान इंडियन आर्मी के कुछ जवान वहां पहुंचते हैं, जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं। इसके बाद जवान उनको यकीन दिलाते हैं कि वह आतंकी नहीं, सेना के जवान है। इसका एक वीडियो सामने आया है।

कब हुआ हमला?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने गोलीबारी की। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से इसे सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। ISI समर्थित लश्कर के एक प्रतिनिधि द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले से कई परिवार पलभर में उजड़ गए। हमले के बाद से कई वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में जो वीडियो सामने आया, उसमें टूरिस्ट अपनी जान बचाने के लिए जंगलों में छिपते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मदद के लिए पहुंचे सेना के जवान

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों का एक ग्रुप जान बचाने के लिए एक जगह पर जमा है। इस ग्रुप में कुछ बच्चे, महिलाएं और पुरुष हैं। इस दौरान महिलाओं के रोने की आवाजें आ रही हैं। जो बच्चा दिख रहा है, उस पर खून लगा है और कपड़े फटे हैं। तभी वहां पर सेना के जवान पहुंचते हैं, वह सभी को शांत रहने को कहते हैं। वहां पर मौजूद पीड़ित शख्स बताता है कि वो लोग (आतंकी) फायरिंग कर रहे हैं। इसके बाद अचानक से बच्चों के चीखने की आवाज आती है। दरअसल, हमले में सहमे हुए बच्चे सेना के जवानों से डर जाते हैं। तब एक जवान उनको शांत कराने हुए कहता है कि ‘डरो नहीं, हम लोग फौज से हैं।’ इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन बच्चों और हमले के शिकार लोगों के मन में किस कदर डर बैठ गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ