पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शख्स का आखिरी वीडियो वायरल, क्या है इसमें?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में कर्नाटक के मंजूनाथ की मौत की खबर सामने आई है। हमले से पहले उनका शिकारा राइड का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त कार्रवाई का ऐलान करते हुए श्रीनगर में उच्चस्तरीय बैठक की।

Jammu Kashmir (3)
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आधिकारिक रूप से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान कर्नाटक निवासी मंजूनाथ के रूप में होने का दावा किया जा रहा है।

मंजूनाथ का आखिरी वीडियो वायरल

मंजूनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने हमले से कुछ समय पहले श्रीनगर में शिकारा राइड के दौरान रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ नाव में बैठे बेहद खुश नजर आ रहे हैं और यात्रा के अनुभव के साथ-साथ ट्रैवल एजेंसी और गाइड की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की त्वरित प्रतिक्रिया

पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें जम्मू-कश्मीर जाकर हालात की समीक्षा करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री अमित शाह अब श्रीनगर पहुंच चुके हैं और वे एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे, साथ ही घायलों से भी मुलाकात करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)

गृह मंत्री अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटना की जानकारी दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ तत्काल बैठक के लिए मैं श्रीनगर रवाना हो रहा हूं।”

विज्ञापन


इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ