पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीरियों का 'खुफिया ठिकाना', सामने आया Video

पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। भारत की डिप्टोमैटिक स्ट्राइक से पाकिस्तान डरा हुआ है। इस बीच एलओसी के पास स्थित गांवों के लोगों ने अपने खुफिया ठिकानों की साफ-सफाई शुरू कर दी है। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।

KASHMIRI

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई है। कश्मीर घाटी में भारतीय सेना की ओर से आतंकियों का सफाया किया जा रहा है। दोनों देशों में बढ़ रहे तनाव के बीच कश्मीरियों को अपने खुफिया ठिकाने याद आ रहे हैं। बॉर्डर पर गोलीबारी हो या युद्ध, इस दौरान कश्मीर लोग अपना घर छोड़कर सेफ हाउस में रहते हैं। इसे लेकर वीडियो सामने आया है।

भारत सरकार की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए बंकर बनाए गए हैं, जहां नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित गांवों के लोग छिपते हैं। भारत-पाकिस्तान टेंशन को लेकर लोगों ने बंकरों की साफ-सफाई शुरू कर दी है। अगर कोई गोलीबारी होती तो लोग इन बंकरों में आकर छिप जाते हैं।

लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं बंकर

करमारा गांव के एक व्यक्ति ने पुंछ में कहा कि सरकार ने बंकर बनाए हैं। पहले हम गोलीबारी के दौरान बंकरों में रहते थे। पहलगाम की घटना से हम दुखी हैं। हम अपनी सेना और प्रशासन के साथ हैं। यह सीमावर्ती क्षेत्र है, इसलिए पहले इस क्षेत्र में गोलीबारी की घटनाएं होती थीं। हमने अपने बंकर साफ कर लिए हैं और किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में यहां आ सकते हैं।

‘घाटी में डर का माहौल, इसलिए बंकरों की हो रही सफाई’

इसी गांव के अन्य व्यक्ति ने पुंछ में कहा कि लोग बंकरों को भूल गए थे। अब बंकरों की फिर से सफाई की जा रही है। घाटी में डर का माहौल है, लेकिन हमें उम्मीद है कि घाटी में सद्भाव कायम रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ