उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद पीएम मोदी की नेवी चीफ से सीक्रेट मीटिंग, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली में बैठकों का दौर चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा बलों के चीफ के साथ मीटिंग चल रही है। उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी की नेवी चीफ के साथ गुप्त बैठक चल रही है, जिससे पाकिस्तान की नींद उड़ गई है।

PM Narendra Modi, PM Modi Gujarat Visit।

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर 26 मई को जाएंगे पीएम मोदी। (फाइल फोटो)

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए। पहलगाम अटैक के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार की शाम को प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और पीएम मोदी से मिले। दोनों नेताओं के बीच 25 मिनट तक मीटिंग चली। उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद अब पीएम मोदी की नेवी चीफ से सीक्रेट मीटिंग चल रही है, जिससे पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई।

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहां उनकी पीएम मोदी के साथ सीक्रेट मीटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद वर्तमान में सुरक्षा के क्या हालात है? इसे लेकर नेवी चीफ ने पीएम मोदी को जानकारी दी। इस मीटिंग से पाकिस्तान की नींद उड़ गई। पाकिस्तान को ऐसा लग रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है।

पीएम मोदी-उमर अब्दुल्ला के बीच 25 मिनट तक हुई बातचीत

इससे पहले जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। उनके बीच 25 मिनट तक बैठक चली, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसे लेकर जेकेएनसी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

एनसी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से कहा कि केंद्र सरकार के किसी भी फैसले में जम्मू कश्मीर प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। इस मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच पहलगाम अटैक का बदला लेने और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। यह मीटिंग इसलिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव व्याप्त है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ