पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और बड़ी 'स्ट्राइक', व्यापार के बाद इस लेन-देन पर भी प्रतिबंध

देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ गए हैं। भारत की डिप्लोमैटिक स्ट्राइक से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। इस बीच मोदी सरकार ने पड़ोसी देश के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है।

india and Pakistan flags

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव गहराता जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ी स्ट्राइक की। द्विपक्षीय व्यापार के बाद अब पार्सल के लेन-देन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। इसे लेकर भारतीय संचार मंत्रालय ने पत्र जारी कर जानकारी दी।

विज्ञापन

जानें भारत ने क्या की नई स्ट्राइक?

भारतीय संचार मंत्रालय ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाया। भारत सरकार ने एयर और सरफेस (सतह से सतह) रूट्स के माध्यम से पाकिस्तान से आने वाले सभी कैटेगरी के मेल और पार्सल के आयात-निर्यात को निलंबित करने का फैसला लिया है। पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह एक और बड़ा एक्शन माना जा रहा है।

विज्ञापन

भारत ने पाक ध्वज वाले जहाजों पर प्रतिबंध लगाया

इससे पहले मुंबई मुख्यालय वाले शिपिंग महानिदेशालय ने पड़ोसी देश के ध्वज वाले जहाजों को किसी भी भारतीय बंदरगाह पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। इसी तरह सभी भारतीय ध्वज वाले जहाजों को पाकिस्तान के किसी भी बंदरगाह में प्रवेश न करने को कहा गया है। डीजी शिपिंग ने एक आदेश के माध्यम से यह घोषणा की।

विज्ञापन

डीजीएस के आदेश में क्या कहा गया?

डीजीएस के आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक भारतीय संपत्तियों, कार्गो और जुड़े बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, सार्वजनिक हित में और भारतीय शिपिंग के हित में लगाए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने जल सिंधु समझौता सस्पेंड कर दिया और द्विपक्षीय व्यापार बंद कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ