जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सरकार काफी सख्त है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का हवाई निरीक्षण किया और घायलों से मुलाकात की। कश्मीर में अमित शाह की हुई बैठक के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाईलेवल बैठक की और प्रमुख सचिव-डीजीपी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आतंकियों से बदला लेंगे और मददगार को भी नहीं छोड़ेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। एलजी ने प्रमुख सचिव और डीएसजी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पूरी ताकत के साथ आतंकियों को जवाब देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हमारे नागरिकों की हत्या का बदला लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि आतंकवाद के ऐसे कायराना कृत्य फिर न हों।
उपराज्यपाल ने कहा कि गृह मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आतंकियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे जघन्य आतंकी हमले में जो निर्दोष लोगों की जान गई है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि नागरिकों की हत्या का बदला लेंगे। आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों को सहायता देने वालों को पूरी तरह से नष्ट करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश को भी नीचे तक पहुंचा दिया गया है कि इस जघन्य आतंकी हमले पर सरकार हर तरह से तैयार है। उपराज्यपाल ने आगे कहा कि आतंकवाद के अभिशाप से दृढ़ संकल्प के साथ लड़ा जाएगा। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए सभी साधन और उपाय किए जाने चाहिए।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines