'चुप नहीं बैठेगा भारत', पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई है। इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की जमकर लताड़ लगाई।

Asaduddin Owaisi

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया और पाक नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। इस बीच एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम अटैक को लेकर पाकिस्तान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत चुप नहीं बैठेगा।

विज्ञापन

सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को महाराष्ट्र के परभणी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा परमाणु शक्ति होने की बात करता है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी देश में घुसकर निर्दोष लोगों को मारते हैं तो वह देश चुप नहीं बैठेगा। चाहे कोई भी सरकार हो, हमारी जमीन पर हमारे लोगों को मारकर और धर्म के आधार पर उन्हें निशाना बनाकर आप किस ‘दीन’ की बात कर रहे हैं?

विज्ञापन

विज्ञापन

ओवैसी बोले- तुमने ISIS की तरह काम किया

AIMIM प्रमुख ओवैसी ने पाकिस्तान को लताड़ते हुए कहा कि तुमने आईएसआईएस की तरह काम किया है। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा है तो कश्मीरी भी हमारे अभिन्न अंग हैं। हम कश्मीरियों पर शक नहीं कर सकते हैं।

पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत

आपको बता दें कि आतंकियों ने मंगलवार को पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला बोला था। पहले पर्यटकों से नाम और धर्म पूछा गया और फिर उन पर जमकर गोलियां बरसाई गईं। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ