भारत के तेवर देख घबराया पाकिस्तान! LOC पर आर्मी और 20 लड़ाकू विमान तैनात, स्क्वाड्रन स्टैंडबाय

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के आक्रामक तेवरों ने पाकिस्तान की हवाइयां उड़ा दी है। पाकिस्तान को हमले का डर सताने लगा है, इसलिए पाकिस्तान हाई अलर्ट मोड में आ गया है। पाकिस्तान ने अपनी सेना, लड़ाकू विमानों को बॉर्डर पर तैनात कर दिया है।

Pahalgam Terror Attack 2025
विज्ञापन

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के तेवर देखकर पाकिस्तान घबरा गया है। पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि सोना और वायु सेना ने संभावित भारतीय हमले की आशंका के चलते पूरी रात हाई अलर्ट पर बिताई। सूत्रोंके अनुसार, पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक की है, जिसमें कई फैसले लिए गए। बैठक के बाद कराची से लाहौर और रावलपिंडी एयरबेस पर 18 चीनी निर्मित JF-17 लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया गया है।

740 किलोमीटर लंबी LOC पर सेना की तैनाती भी बढ़ गई है। पाकिस्तानी सेना POK स्थित लश्कर के लॉन्च पैड पर संभावित हमलों को लेकर चिंतित है। हाई अलर्ट के बावजूद पाकिस्तान का मानना ​​है कि भारत की ओर जमीनी कार्रवाई शुरू करने की संभावना नहीं है, फिर भी सभी 20 लड़ाकू स्क्वाड्रन को स्टैंडबाय पर रखा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। पाकिस्तान कह चुका है कि भारत को जवाब दिया जाएगा।

Advertisment

 

पाकिस्तान मिसाइल का परीक्षण करेगा

पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने समुद्र एरिया में कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है। रक्षा सूत्रों के हवाले से ANI ने बताया कि संबंधित भारतीय एजेंसियां ​​सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौट रहे

भारत द्वारा सार्क वीजा छूट योजना (SVES) को निलंबित करने के बाद पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौटने के लिए अटारी-वाघा सीमा पर पहुंच गए हैं। स्कीम के तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया है। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

 

विज्ञापन

पाकिस्तान उच्च आयोग को भी आदेश

भारत ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया। पाकिस्तान को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने उच्च आयोगों में कर्मचारियों की कुल संख्या 55 से घटाकर 30 करे।

विज्ञापन

भारत ने सिंधु जल संधि भी तोड़ी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह भी घोषणा की कि अटारी-वाघा सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन

अटारी-वाघा सीमा बंद की गई

भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया है तथा पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले से सीमा पार संबंधों को देखते हुए अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल बंद करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

पाकिस्तान का X हैंडल ब्लॉक

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया X पर भारत में रोक लगाने की मांग पर बड़ी करवाई की गई है। एक्स ने भारत में पाकिस्तान सरकार के खाते को ब्लॉक कर दिया है। भारत सरकार ने भारत में पाकिस्तान सरकार के खाते को ब्लॉक करने का अनुरोध किया था। सरकार के अनुरोध पर भारत में पाकिस्तान सरकार के खाते पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ