जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शामिल हमलावर की पहली फोटो सामने आई है। यह तस्वीर घटनास्थल की है। जिसमें हमलावर हाथ में बंदूक थामे हुए है। हालांकि यह फोटो पीछे से ली गई है। ऐसे में आतंकी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि हमले के बाद से ही गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे हुए हैं। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दूसरी ओर एनआईए की टीम भी श्रीनगर पहुंच गई हैं।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक
फिलहाल आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी और जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है। आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि एनआईए की टीम अभी हमले वाली जगह पर पहुंची हुई है।
गृहमंत्री अमित शाह के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। इससे पहले उन्होंने श्रीनगर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। हमले को लेकर आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। जिसमें गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्तमंत्री शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले के बाद सेना को मिली बड़ी सफलता, उरी में 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
विदेश दौरा बीच में छोड़ स्वदेश लौटे पीएम मोदी
बता दें कि हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर सुबह ही स्वदेश लौटे हैं। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही पीएम को घटना के बारे में ब्रीफ किया गया। इस दौरान अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद रहे। इससे पहले देर रात पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की थी। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की। दोनो नेताओं को गृहमंत्री ने पहलगाम के ताजा हालात पर जानकारी दी। वहीं दोनों नेताओं ने भी गृहमंत्री को भरोसा दिलाया कि पूरा विपक्ष सरकार के साथ है।
ये भी पढ़ेंः ‘सबको हरा दूंगा…’, बोलने वाला हार गया जिंदगी की बाजी, देखें मौत से 1 दिन पहले का वीडियो
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
11 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines