पहलगाम हमले के बाद सेना को मिली बड़ी सफलता, उरी में 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उरी में घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। साथ ही सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Anantnag Encounter Indian Army Operation

सांकेतिक तस्वीर।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बुधवार को एक बार फिर आतंकवादियों ने नापाक हरकत की। उत्तरी कश्मीर के उरी में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि, सेना ने आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है। साथ ही मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। दरअसल, पहलगाम हमले को लेकर आर्मी पूरे इलाके में छानबीन कर रही है। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन वहां तैनात जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कर्रवाई की।

विज्ञापन

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के बारमूला जिले के उरी में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की गई। चिनार कॉर्प्स ने इसको लेकर एक्स पर जानकारी शेयर की है। बुधवार को बारामूला के उरी नाला में सरजीवन क्षेत्र के पास लगभग 2-3 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश करते पकड़े गए। नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी और रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

विज्ञापन

आतंकवादियों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद

उरी में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध जैसे अन्य सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। सेना का ऑपरेशन अभी जारी है।

विज्ञापन

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए घातक आतंकवादी हमले के दूसरे दिन घुसपैठ की ये कोशिश की गई। गौरतलब है कि पहलगाम में बीते दिन आतंकियों ने कई पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई है। साथ ही 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया। इसे लेकर दिल्ली, मुंबई और यूपी में टूरिस्ट प्लेस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ