पहलगाम हमले के बाद एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हमले में मारे गए 26 लोगों के शवों की जांच करने वाली मेडिकल टीम ने बताया कि सभी शव अर्द्धनग्न अवस्था में थे। इससे ये पता चलता है कि आतंकियों ने मारने से पहले पर्यटकों की धार्मिक पहचान जानने की कोशिश की थी। सेना और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने जब शवों की जांच की तो वे हैरान रह गए। उन्होंने पाया कि 26 में से 20 पीड़ितों के निचले शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
कलमा पढ़ने को कहा
जांच करने वाली मेडिकल टीम ने बताया कि कई शवों के बॉडी पार्ट नजर आ रहे थे। आतंकियों ने पीड़ितों की धार्मिक पहचान जानने के लिए एक क्रूर तरीका अपनाया था। बता दें कि धार्मिक पहचान करने का यह तरीका भारत में सबसे पहले औरंगजेब जैसे शासकों के समय में देखा गया था। चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने हर व्यक्ति की पहचान के लिए उसका पहचान पत्र मांगा था। इसके बाद उन्होंने कलमा पढ़ने को कहा था। इतना ही नहीं आतंकियों ने मारे गए लोगों से अपने कपड़े उतारने को कहा ताकि अंगों के जरिए उनकी पहचान की जा सके।
ये भी पढ़ेंः अमरनाथ यात्रा को लेकर मंत्री ने दिया अपडेट, पहलगाम में ही होता है बेस शिविर
मारे गए पर्यटकों में सभी हिंदू
आतंकियों ने पूरी प्रकिया के जरिए ये जानने की कोशिश की ये हिंदू है कि नहीं। इसके बाद आतंकियों ने सभी लोगों को करीब से गोली मार दी। बता दें कि हमले में मारे गए 26 में से 25 लोग हिंदू थे। इस बीच एनआईए, आईबी और रॉ इस हमले की जांच में जुटी है। सूत्रों की मानें तो त्राल, पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम जैसी जगहों से लगभग 70 ओवरग्राउंड वर्कर्स से आईबी, रॉ और पुलिस की एक टीम पूछताछ कर रही है।
ओवरग्राउंड वर्कर्स की पहचान में जुटे अधिकारी
जम्मू-कश्मीर के अधिकारी ने कहा कि जांच टीम को 1500 ओवरग्राउंड वर्कर्स को जांच के लिए पकड़ा था। इनमें से 70 ओवरग्राउंड वर्कर्स ऐसे थे जिन पर पहलगाम हमले में रसद सहायता देने का संदेह था। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही उन लोगों तक पहुंचेंगे जिन्होंने आतंकियों को रसद और छिपने की जगह मुहैया कराई थी।
ये भी पढ़ेंः बाढ़ या सूखा? सिंधु जल संधि खत्म होने से पाकिस्तान को 5 नुकसान, भारत का बड़ा फायदा; 4 पॉइंट में जानें
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को होगा समारोह
2 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
27 mins agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
4 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines