पहलगाम हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में पहलगाम में कल हुए आतंकी हमले का हवाला देते दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र और राज्यों को निर्देश दिये जाने की मांग की गई है। याचिका वकील विशाल तिवारी की ओर से दायर की गई है। याचिका में मांग की गई है कि आतंकी हमलों के लिहाज से ऐसे संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाए। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी किए जाने की मांग भी की गई है।
इस बीच खबर है कि सरकार इस हमले के बाद विपक्ष को भरोसे में लेगी। विपक्ष को इस हमले की जानकारी देगी। सूत्रों की मानें तो सरकार की ओर से वरिष्ठ मंत्री इस हमले को लेकर विपक्ष को ब्रीफ करेंगे। इसके अलावा सरकार सर्वदलीय बैठक भी बुला सकती है। अमित शाह फिलहाल जम्मू-कश्मीर में हैं उनके दिल्ली से लौटने के बाद सीसीएस की बैठक होगी, जिसमें इस पर फैसला लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम अटैक में कितने आतंकी शामिल? सामने आई ये बड़ी जानकारी
बैसरण घाटी पहुंचेंगे अमित शाह
उधर हमले के विरोध में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आगरा आगमन पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इसके लिए आगरा एयरपोर्ट से ताजमहल तक 12 किलोमीटर के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया गया है। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में घटनास्थल बैसरण घाटी पहुंचेंगे। जहां आतंकियों ने 26 पर्यटकों को गोली मार दी थी। इससे पहले उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गृहमंत्री ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
ये भी पढ़ेंः हाथ में एके-47 और ग्रे कुर्ता पायजामा, पहलगाम के हमलावर की पहली फोटो आई सामने
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
5 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
6 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
7 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
9 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines