पहलगाम अटैक में कितने आतंकी शामिल? सामने आई ये बड़ी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। इसमें 2 स्थानीय और विदेशी आतंकी शामिल थे।

Pahalgam terror attack 2025

Pahalgam terror attack 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 घायल हो गए। हमला बैसरन घाटी में हुआ। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी फरार हो गए। फिलहाल पूरे देश में इस हमले के बाद गुस्सा है। इस बीच दहशतगर्दों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस हमले को अंजाम देने में 4 दहशतगर्द शामिल थे। इंटेलिजेंस सूत्रों की मानें तो दो आतंकी फॉरेन और दो लोकल इसमें शामिल थे। उधर उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को सेना ने मार गिराया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा पढ़वाया। इस हमले के बाद देश के कई अन्य शहरों में भी अलर्ट जारी किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौटे हैं। वे आज दोपहर में सीसीएस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन

सामने आया पाकिस्तान का पहला रिएक्शन

इस बीच इस हमले को लेकर पाकिस्तान का रिएक्शन सामने आया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारा इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है। हम हर तरह के आतंकवाद को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे भारत के लोग ही शामिल है। वहां के लोग सरकार के खिलाफ बगावत कर चुके हैं। सरकार लोगों के हक मार रही है। उनका शोषण कर रही है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत की मौजूदा सरकार वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को परेशान कर रही है। इसमें बौद्ध, ईसाई और मुस्लिम शामिल है। इसके खिलाफ लोग आवाज उठा रहे हैं। इस तरह की घटना से हमारा कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ